MGM अस्पताल के शवगृह में रखे एक 18 वर्षीय युवक के शव की दोनों आंखों से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। शव लेने पहुंचे परिजनों ने जब युवक की आंखों की हालत देखी, तो वे भड़क गए और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। मृतक की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी राजू प्रमाणिक के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बुधवार को कथित आत्महत्या के बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल के शवगृह में रखा गया था।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में शव सुरक्षित रखने के बावजूद उसकी दोनों आंखों के साथ छेड़छाड़ की गई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से सवाल किया कि शवगृह में निगरानी के इंतजाम होने के बाद भी ऐसी घटना कैसे हुई। हंगामे की जानकारी मिलते ही एमजीएम थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। थाना पदाधिकारी हिसामुद्दीन खान ने बताया कि परिजनों की लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन
इधर, अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने परिजनों के आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल युवक के शव की आंखों को लेकर लगाए गए आरोपों की चिकित्सकीय पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की ओर से आगे की प्रक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
- झारखंड किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन
- #ट्रेंडिंग सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा
- झारखंड रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव
- झारखंड हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान









