फॉण्ट कनवर्टर NEW

अवैध संबंध बना खून की वजह, भाई ने भाई को मारी गोली

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र के कोहवरवा गांव में अवैध संबंध से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र के कोहवरवा गांव में अवैध संबंध से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक आमोद साह (30 वर्ष) का अपने बड़े भाई मनोज साह की पत्नी मुस्कान से अवैध संबंध था। दोनों के बीच लंबे समय से नजदीकियां थीं। हालात यहां तक बिगड़े कि मुस्कान ने अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर आमोद के साथ रहना शुरू कर दिया। कुछ महीने पहले वह अपने देवर के साथ फरार भी हो गई थी। बाद में जब पुलिस ने उसे बरामद किया तो उसने अदालत में बयान देकर अपने पति और बच्चों के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और देवर के साथ ही रहने की इच्छा जताई।

इस पूरे मामले ने दोनों भाइयों के रिश्तों को बेहद तनावपूर्ण और हिंसक बना दिया। बताया जा रहा है कि बीती रात आमोद अपनी भाभी मुस्कान के साथ घर के अंदर सो रहा था। तभी अचानक उसका बड़ा भाई मनोज वहां पहुंचा और आमोद के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही आमोद की मौके पर ही मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग वहां जुटे, लेकिन तब तक सब खत्म हो चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक लोडेड मैगजीन और खोखा बरामद किया। साथ ही, FSL की टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया।

सिकरहना डीएसपी उदय शंकर ने बताया कि आरोपी मनोज साह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। यह घटना गांव में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है, जहां लोग पारिवारिक रिश्तों के टूटने और उससे उपजे खौफनाक नतीजों की बात कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram