Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्गा पूजा के दौरान वाहन चालान पर रोक लगाने की मांग, DTO से मिले लखपति कुमार साहू

रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के वरीय उपाध्यक्ष लखपति कुमार साहू ने बुधवार को रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव और जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) अखिलेश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानियों पर चर्चा की। साथ ही 19 अक्टूबर को आयोजित होने वाले महाभंडारा और जागरण में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

s 83

रांची : रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के वरीय उपाध्यक्ष लखपति कुमार साहू ने बुधवार को रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव और जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) अखिलेश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानियों पर चर्चा की। साथ ही 19 अक्टूबर को आयोजित होने वाले महाभंडारा और जागरण में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

पूजा पंडालों की समस्याओं पर हुई चर्चा

लखपति कुमार साहू ने नगर आयुक्त सुशांत गौरव को श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में होने वाले महाभंडारा और जागरण का आमंत्रण पत्र और चुनरी भेंट की।

यह भी पढ़ें: किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन

इस दौरान उन्होंने शहर के छोटे-बड़े पूजा पंडालों में साफ-सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने नगर निगम की तैयारियों की सराहना करते हुए पूजा पंडालों की समस्याओं से भी नगर आयुक्त को अवगत कराया। साथ ही उनसे विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण करने का आग्रह किया।

दुर्गा पूजा में चालान से राहत देने की मांग

इसके बाद लखपति कुमार साहू ने DTO अखिलेश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने DTO को भी महाभंडारा और जागरण में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

इस दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ तक वाहन चालान पर अस्थायी रोक लगाने की मांग की। उनका कहना था कि त्योहारों के दौरान लोग परिवार के साथ पूजा पंडाल घूमने निकलते हैं। कई बार एक बाइक पर परिवार के सदस्य साथ जाते हैं। ऐसे में चालान कटने से लोगों को परेशानी होती है।

यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा

DTO ने दिया चर्चा का आश्वासन

लखपति कुमार साहू ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कुछ दिनों के लिए वाहन चालान से राहत देने का आग्रह किया।

इस पर DTO अखिलेश कुमार ने कहा कि वह इस मामले में उच्च अधिकारियों से बातचीत करेंगे और आवश्यक कार्रवाई को लेकर चर्चा करेंगे। हालांकि, वाहन चालान पर रोक लगाने का कोई फैसला अभी नहीं लिया गया है।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें