Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में ठंड की दस्तक, कई जिलों में तापमान में गिरावट

झारखंड में अब ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रांची समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 3 से 4 दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक नीचे आ चुका है। दिन में मौसम सामान्य रहता है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ गया है।

Untitled 73

रांची: झारखंड में अब ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रांची समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 3 से 4 दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक नीचे आ चुका है। दिन में मौसम सामान्य रहता है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ गया है।

त्योहारी और मौसमी खरीदारी के लिए रात में बाजारों में निकलने वाले लोग अब गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में करीब 2 डिग्री तक और गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें: किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन

शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम 20.6 डिग्री रहा। डालटनगंज में अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम 17.7 डिग्री दर्ज हुआ। बोकारो में अधिकतम तापमान 29.1 और न्यूनतम 18.2 डिग्री रहा। जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 11 नवंबर के बीच झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है। वहीं, राज्य के कुछ इलाकों में सुबह के समय कुहासा भी देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें