बोकारो: शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने रात्रि गश्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बीती रात शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर की गई।
निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने बीएस सिटी, सेक्टर-4, सेक्टर-12, सेक्टर-6 और हरला थाना क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्ती, ओडी ड्यूटी और रक्षक राइडर की जांच की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों की सक्रियता का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें: किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन
संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच के निर्देश
सिटी डीएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि रात में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों और वाहनों की सख्ती से जांच करें। साथ ही सुनसान और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्ती करने को कहा, ताकि चोरी और सेंधमारी जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
डीएसपी राजीव रंजन ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
पुलिस का उद्देश्य रात के समय शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना है।
यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा
संबंधित खबरें
- झारखंड किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन
- #ट्रेंडिंग सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा
- झारखंड रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव
- झारखंड हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान









