Skip to content
Log In
NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर

झारखंड की रजत जयंती पर “रन फॉर झारखंड” का शुभारंभ, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

Ranchi : झारखंड राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर आज राजधानी रांची के बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान से “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने एकता, ऊर्जा और उत्साह के प्रतीक इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस और रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा, “मैं उन सभी महान आत्माओं को नमन करता हूँ, जिनके संघर्ष, बलिदान और शहादत से झारखंड राज्य की पहचान बनी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि “रन फॉर झारखंड” राज्य की एकता, उत्साह और विकास की भावना को सशक्त बनाने का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड की यह रजत जयंती “संघर्ष से सशक्तिकरण तक की यात्रा” का प्रतीक है। इस वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी मनाई जा रही है, जो राज्य के आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पूरे उत्सवपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा।

कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सी. सिंह, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव मनोज कुमार, प्रशासनिक पदाधिकारी, विद्यार्थी, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। “रन फॉर झारखंड” ने रांची की सड़कों को उत्साह, एकता और जोश से भर दिया।

यह भी पढ़ें: रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *