Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्र ने जारी की अधिसूचना, जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद संभालेंगे मुख्य न्यायाधीश के कार्य

झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायालय की जिम्मेदारी जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद संभालेंगे। केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

Untitled 231

नई दिल्ली : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायालय की जिम्मेदारी जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद संभालेंगे। केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। राष्ट्रपति ने उन्हें मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की नियुक्ति 28 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी। यह फैसला वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक के 27 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के मद्देनजर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन

राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत लिया फैसला

न्याय विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए यह नियुक्ति की है। इसके बाद जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय से जुड़े कार्यों का निर्वहन करेंगे।

जस्टिस विभु भाखरू के नाम की सिफारिश

दूसरी ओर, झारखंड हाईकोर्ट के नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम भी सिफारिश कर चुका है। कॉलेजियम ने जस्टिस विभु भाखरू को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने का प्रस्ताव दिया है।

फिलहाल केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार, 28 नवंबर से जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद मुख्य न्यायाधीश के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें