Skip to content
Log In
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

सम्राट चौधरी नेता चुने गए, लेकिन शाम की एनडीए बैठक में क्या होगा?

Patna News: बिहार में नई सरकार बनाने की तैयारी अब तेज़ होती जा रही है। बुधवार को राजनीतिक हलचल पूरे दिन बनी रही। सुबह भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।

सभी विधायकों ने सम्राट चौधरी के नाम का समर्थन किया। उप नेता पद के लिए भी एकमत से विजय कुमार सिन्हा के नाम पर मुहर लगा दी गई। केशव प्रसाद मौर्य ने बैठक के बाद मीडिया के सामने दोनों नामों की घोषणा की और कहा कि भाजपा की ओर से फिर से इन्हीं चेहरों को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू

एनडीए की शाम की बैठक पर टिकी निगाहें

अब सबकी नजरें एनडीए विधायक दल की उस बैठक पर हैं, जो बुधवार शाम को होने वाली है। इस बैठक में नीतीश कुमार को गठबंधन का नेता चुन लिए जाने की पूरी संभावना है। इसके बाद राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू की जाएगी।

गुरुवार को गांधी मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह प्रस्तावित है। इसी को ध्यान में रखते हुए पटना में तैयारियाँ जोर–शोर से जारी हैं।

शपथ ग्रहण से पहले गांधी मैदान में तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार शाम गांधी मैदान पहुंचे और पूरे कार्यक्रम की तैयारी खुद देखी। धूप, बारिश, सुरक्षा और अतिथियों की बैठने की व्यवस्था- हर पहलू पर उन्होंने अधिकारियों से बारीकी से जानकारी ली। चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के कारण इस बार शपथ ग्रहण में भारी भीड़ की उम्मीद है, और उसी हिसाब से व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर

एनडीए का आंकड़ा मजबूती दिखाता है

इस चुनाव में एनडीए ने कुल 202 सीटें जीतीं। भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, जदयू 85 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। एलजेपी (आर) ने 19 सीटें जीतकर गठबंधन में तीसरी सबसे बड़ी ताकत दिखाई। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पाँच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटें मिलीं।

इन नतीजों के बाद बिहार की राजनीति एक बार फिर नीतीश कुमार और एनडीए गठबंधन की ओर झुकती दिख रही है।

इस खबर भी पढ़ें: बिहार में बैठकों की बारिश… और अचानक नीतीश बने विधायक दल के नेता

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *