फॉण्ट कनवर्टर NEW

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर

जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान गोलपहाड़ी काली मंदिर निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 4:30 बजे स्टेशन महुआ गली के

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान गोलपहाड़ी काली मंदिर निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 4:30 बजे स्टेशन महुआ गली के समीप हुई, जब संदीप अपनी मोटरसाइकिल से साकची मंडी फल खरीदने जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही सिल्वर रंग की Hyundai i10 कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संदीप सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल संदीप को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए MGM अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि कार और उसके चालक की पहचान की जा सके। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram