फॉण्ट कनवर्टर NEW

CM आवास के बाहर कर रहे थे विरोध; BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस की सख्ती से मचा बवाल

Bihar News: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 (TRE 3.0) के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बीते कई महीनों से लंबित पड़े पूरक (सप्लीमेंट्री) परिणाम को

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 (TRE 3.0) के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बीते कई महीनों से लंबित पड़े पूरक (सप्लीमेंट्री) परिणाम को लेकर किया गया था। जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश किया, पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक हटाने की कोशिश की और लाठीचार्ज कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों और प्राप्त तस्वीरों के अनुसार, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कई महिला अभ्यर्थियों के साथ भी धक्का-मुक्की और कथित रूप से लाठीचार्ज की घटनाएं सामने आईं। इसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे राज्य सरकार पर सवाल उठने लगे हैं।

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार ने TRE 3.0 के तहत 87,774 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया था, लेकिन अब तक केवल 66,000 अभ्यर्थियों के परिणाम घोषित किए गए हैं। यानी करीब 21,000 पदों पर कोई स्पष्टता नहीं है। कई छात्रों ने आरोप लगाया कि घोषित परिणामों में भारी गड़बड़ियां हैं और एक ही छात्र के नाम कई बार विभिन्न सूचियों में दिख रहे हैं।

एक महिला अभ्यर्थी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया, “हमने महीनों से संघर्ष किया है, सरकार बार-बार वैकेंसी निकालती है लेकिन रिजल्ट में पारदर्शिता नहीं है। अगर पूरक रिजल्ट तैयार है, तो उसे जारी क्यों नहीं किया जा रहा?”

अभ्यर्थियों की मांग है कि BPSC जल्द से जल्द TRE 3.0 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करे और नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता बरते। दूसरी ओर, इस घटना को लेकर प्रशासन की भूमिका पर विपक्ष और सामाजिक संगठनों ने भी सवाल उठाए हैं। फिलहाल, पटना में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि आगे कोई प्रदर्शन हिंसक न हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram