फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान”, लौटा रहा है लोगों की मुस्कान

Bihar News: बिहार पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन मुस्कान” लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनता जा रहा है। इस अभियान के तहत गुम हुए मोबाइल फोनों की तलाश कर उन्हें उनके असली मालिकों को वापस सौंपा जा रहा है। कटिहार जिले में इस

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन मुस्कान” लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनता जा रहा है। इस अभियान के तहत गुम हुए मोबाइल फोनों की तलाश कर उन्हें उनके असली मालिकों को वापस सौंपा जा रहा है।

कटिहार जिले में इस ऑपरेशन के जरिए 200 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इन मोबाइलों को उनके वास्तविक धारकों को सौंपना भी शुरू कर दिया है।

अब तक इस विशेष अभियान में कुल 1200 मोबाइल फोन विभिन्न जिलों और राज्यों से बरामद किए जा चुके हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 15 लाख रुपये है। पूर्णिया, किशनगंज, भागलपुर, अररिया, मधेपुरा जैसे जिलों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मुंबई जैसे राज्यों से भी मोबाइल फोन की बरामदगी हुई है।

बिहार पुलिस की इस पहल से लोगों में विश्वास बढ़ा है और उन्हें अपने गुमशुदा मोबाइल वापस पाने की उम्मीद जगी है। “ऑपरेशन मुस्कान” सही मायने में लोगों की मुस्कान लौटा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram