फॉण्ट कनवर्टर NEW

बारात में हंगामा: छेड़खानी से शुरू हुआ विवाद, देखते ही देखते लूटपाट में बदला

Bihar News: भागलपुर के ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र में बीती रात एक बारात खुशियों से ज्यादा दहशत की वजह बन गई। सीमानपुर मोड़ के पास बदमाशों ने न सिर्फ बारातियों के साथ मारपीट की, बल्कि गाड़ी में रखे जेवर भी लूट ले गए। डीजे पर

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: भागलपुर के ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र में बीती रात एक बारात खुशियों से ज्यादा दहशत की वजह बन गई। सीमानपुर मोड़ के पास बदमाशों ने न सिर्फ बारातियों के साथ मारपीट की, बल्कि गाड़ी में रखे जेवर भी लूट ले गए।

डीजे पर नाच रही नाबालिग को गलत तरीके से छुआ, कपड़े फटे

जानकारी के अनुसार, जब दूल्हा पास के हनुमान मंदिर में प्रणाम करने गया था, तभी डीजे गाड़ी के पीछे महिलाएँ नाच रही थीं। इसी दौरान मोहम्मद मोजशम (20) नामक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ अभद्र हरकतें शुरू कर दीं। लड़की का कपड़ा तक खींच डाला, जिससे वह फट गया। विरोध करने पर स्थिति बिगड़ने लगी।

50 से अधिक लोग मिलकर बारातियों पर टूट पड़े

लड़की के साथ दुर्व्यवहार के विरोध के बाद आरोपी युवक अपने घर के कई लोगों और करीब 50 अज्ञात लोगों को बुला लाया। इसके बाद गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई। दूल्हे के पिता राजहंस ठाकुर के अनुसार वे जान बचाकर किसी तरह वहां से भागे। कई बाराती भी डर के कारण इधर-उधर भाग गए।

मारपीट के बाद गाड़ी में रखे जेवर भी लूट लिए

जब आसपास के लोग भाग गए, तो आरोपियों ने मौका पाकर गाड़ी में रखे गहने उठा लिए और रात के अंधेरे में फरार हो गए। इस लूट के बाद इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।

पुलिस के आते ही आरोपी फरार, जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी और उनके साथी भाग निकले। बाद में पुलिस ने पीड़ित पक्ष से बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram