Bihar News: अररिया जिले में बुधवार को एनडीए की ओर से बुलाए गए बिहार बंद का व्यापक असर दिखा। सुबह से ही भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बाजार और दुकानों को बंद कराने में जुट गए। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अररिया शहर और आसपास के क्षेत्रों में बंद को सफल बनाने की अपील की।
फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी के नेतृत्व में अलग-अलग समूह बनाकर भाजपा और जदयू के नेता बाजारों में घूमे और दुकानों को बंद कराया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की और कांग्रेस व विपक्षी दलों के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया।
यह भी पढ़ें: IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ
विधायक विद्यासागर केशरी ने कहा कि दरभंगा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को गाली दी गई। यह न केवल प्रधानमंत्री का बल्कि देश की हर मां का अपमान है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान विपक्षी दलों की सोच और चरित्र को उजागर करते हैं। यही कारण है कि भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज करवा रहे हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभू प्रसाद साह ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां को गाली देने की घटना को देश बर्दाश्त नहीं करेगा। इस अपमान का जवाब बिहार की जनता सड़क पर उतरकर दे रही है। उन्होंने बंद को सफल बनाने में व्यापारियों की भूमिका की सराहना की और आभार जताया।
बंद को सफल बनाने में सुमन सिंह, मनोज झा, धीरज पासवान, वीरेंद्र प्रसाद मिंटू, गुंजन सिंह, संदीप कुमार, सुरेश केशरी, केशव सिंह, मनीष सिंह, अमित निराला समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी के झंडे और नारेबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने दुकानों को बंद कराया और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें: सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर
अररिया में बाजार बंद और सड़क जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। आम जनजीवन प्रभावित रहा और कई जगहों पर यातायात बाधित हुआ।
संबंधित खबरें
- Bihar IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ
- Bihar सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर
- Bihar मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित
- Bihar दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार













