Skip to content
Log In
घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्यकर्मी, छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा CM सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति को दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल भी रहे मौजूद स्थापना दिवस पर राधाकृष्ण किशोर ने अलग राज्य के संघर्ष को किया याद रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, यात्रा से पहले चेक करें तारीख विधानसभा स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन, यह इंसानियत और मानवता का मंदिर धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया दुख लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल

अररिया: सरेआम युवक की कनपटी में मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar News: अररिया जिले के अंचरा-नरपतगंज मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान फुलकाहा गांव निवासी दीपू कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। उसकी लाश सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना फुलकाहा के पास की है, जहां सुबह टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे शव देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और फुलकाहा थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्यकर्मी, छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार दीपू की कनपटी पर गोली मारी गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दीपू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता एक कपड़ा व्यवसायी हैं। बेटे की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और घर में कोहराम मच गया है।

परिजनों ने बताया कि दीपू मंगलवार शाम करीब चार बजे अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। सुबह उसकी लाश मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फुलकाहा थाना प्रभारी ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है। पुलिस मामले की हर कोण से जांच कर रही है। मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है और परिजनों से जल्द ही आवेदन लेकर एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: CM सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति को दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल भी रहे मौजूद

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *