Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

479 रन के लक्ष्य के सामने नहीं मानी हार, अफगानिस्तान ने ऐसे बचाया टेस्ट

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच अबू धाबी में खेला गया एकमात्र टेस्ट ड्रॉ रहा। 479 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में 142 ओवर बल्लेबाजी की।

Rahmat Shah

Abu Dhabi, UAE: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच शेख जायद स्टेडियम में खेला गया एकमात्र टेस्ट मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर आकर ड्रॉ रहा। पहली पारी के आधार पर काफी पिछड़ने के बाद अफगानिस्तान ने जिस तरह दूसरी पारी में संघर्ष किया और मैच बचाया, उसने दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है। अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह ने इस शानदार प्रदर्शन के बाद कहा कि यह ड्रॉ किसी बड़ी जीत के बराबर है।

सेदिकुल्लाह अटल और कप्तान रहमत शाह का शानदार प्रदर्शन

मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बात करते हुए कप्तान रहमत शाह ने दूसरी पारी में ऐतिहासिक शतक लगाकर मैच बचाने वाले बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल की जमकर तारीफ की।

यह भी पढ़ें: भारत-ए के 317 रन बेकार… लसिथ-सिनेथ के शतकों ने तोड़ा फाइनल का सपना

धैर्य और संयम: रहमत ने कहा कि सेदिकुल्लाह टी20 क्रिकेट से फ्रेश होकर इस मैच में आए थे। उन्होंने जिस तरह से क्रीज पर अपना धैर्य बनाए रखा और टीम की जरूरत के मुताबिक बल्लेबाजी की, वह वाकई काबिले तारीफ है।

शानदार रिकॉर्ड: कप्तान ने खुशी जताई कि इस मैच में दो अफगान खिलाड़ियों ने शतक जड़े। इसके अलावा निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी पूरी समझदारी के साथ बल्लेबाजी की।

मैच का पूरा लेखा-जोखा

बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 346 रन बनाए थे, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 240 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी में कप्तान रहमत शाह ने शानदार नाबाद 105 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें: लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम

इसके बाद बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी 7 विकेट पर 372 रन बनाकर घोषित की और अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 479 रन का विशाल लक्ष्य रखा। दूसरी पारी की शुरुआत में ही ओपनर अब्दुल मलिक (2 रन) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद दूसरे ओपनर सेदिकुल्लाह अटल ने मोर्चा संभाला और 332 गेंदों का सामना करते हुए 111 रन की मैराथन पारी खेली।

अटल को कप्तान रहमत शाह (51 रन), हशमतुल्लाह शाहिदी (36 रन), इकराम अलीखिल (33 रन), यामीन अहमदजई (19 रन) और कैस अहमद (नाबाद 49 रन) का बेहतरीन साथ मिला। अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में 142 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 346 रन बनाए और इसी स्कोर के साथ पांचवें दिन का खेल समाप्त होने पर मैच ड्रॉ घोषित कर दिया गया।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें