Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी, वेलिंगटन वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड की पूरी टीम महज 134 रन पर ढेर हो गई।

Gurnoor Brar

Wellington, New Zealand: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड की पूरी टीम को महज 134 रन पर समेट दिया है। बारिश के कारण बाधित यह मुकाबला 50 ओवर की बजाय 47-47 ओवर का खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों से ही अपना शिकंजा कस लिया।

Read more: विराट का बल्ला गरजा, अर्शदीप ने बरपाया कहर, न्यूजीलैंड चारों खाने चित

यह भी पढ़ें: भारत-ए के 317 रन बेकार… लसिथ-सिनेथ के शतकों ने तोड़ा फाइनल का सपना

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। पारी के शुरुआती दौर में ही कीवी टीम ने 23 के स्कोर तक अपने शीर्ष के तीनों बल्लेबाजों.. विल यंग (6), टिम सिफर्ट (0) और हेनरी निकोलस (11).. के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद स्कोर में अभी 30 रन ही जुड़े थे कि चौथे विकेट के रूप में अनुभवी टॉम लैथम (7) भी पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम के अहम बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स भी अपना खाता खोले बिना आउट हो गए, जिससे टीम संकट में आ गई।

डेरिल मिचेल और सेंटनर ने संभाली पारी

महज 53 रन पर अपने 5 महत्वपूर्ण विकेट गंवा चुकी न्यूजीलैंड की पारी को डेरिल मिचेल और ऑलराउंडर मिशेल सेंटनर ने संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने समझदारी से खेलते हुए छठे विकेट के लिए 59 रन की बहुमूल्य साझेदारी की और टीम को सम्मानजनक स्कोर की ओर ले जाने का प्रयास किया। डेरिल मिचेल ने इस मुश्किल समय में टिककर बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। मिचेल ने 104 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 55 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली।

कीवी बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन

डेरिल मिचेल के आउट होने के ठीक बाद मिशेल सेंटनर भी अपनी क्रीज छोड़कर चलते बने। सेंटनर ने तेजी से रन बनाने के प्रयास में 38 गेंदों पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 31 रन का योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होते ही न्यूजीलैंड की पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई और पूरी टीम 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। खास बात यह है कि पूरी टीम में हेनरी निकोलस, डेरिल मिचेल और मिशेल सेंटनर ही ऐसे बल्लेबाज रहे जो दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके।

यह भी पढ़ें: लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी

भारत की तरफ से युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने अपनी रफ्तार और स्विंग से कहर बरपाते हुए सबसे घातक गेंदबाजी की। बरार ने अपने कोटे के 10 ओवर में 2 मेडन फेंकते हुए मात्र 30 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनका साथ निभाते हुए औकिब नबी ने 7 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट, अंशुल कंबोज ने 8 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट और अनुभवी अक्षर पटेल ने 9 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। हालांकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में महज 16 रन खर्च किए।

सीरीज पर कब्जा करने का सुनहरा मौका

भारतीय टीम के पास इस मुकाबले को जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय और मजबूत बढ़त बनाने का शानदार मौका है। जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित और आक्रामक प्रदर्शन किया है, उससे साफ है कि मेहमान टीम इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें