फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

IND vs NZ: न्यूजीलैंड 185 रन पर ऑलआउट, भारत को जीत के लिए मिला 186 रनों का लक्ष्य

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। न्यूजीलैंड की ओर से विल यंग और टिम साइफर्ट ने पारी का आगाज किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi : भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। न्यूजीलैंड की ओर से विल यंग और टिम साइफर्ट ने पारी का आगाज किया। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने पहला ओवर डाला।

न्यूजीलैंड की पूरी टीम 40.2 ओवर में 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। हालांकि, आखिरी विकेट के लिए ब्लेयर टिकनर की तूफानी बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को 180 रन के पार पहुंचा दिया।

ब्लेयर टिकनर ने भारतीय गेंदबाजों को किया परेशान

न्यूजीलैंड का स्कोर एक समय 9 विकेट पर 146 रन था। इसके बाद 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ब्लेयर टिकनर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने जैकब डफी के साथ 10वें विकेट के लिए 31 गेंदों में 39 रन की अहम साझेदारी की।

टिकनर ने 23 गेंदों में एक चौका और चार छक्कों की मदद से 34 रन बनाए। उनकी इस पारी का अंत गुरनूर बराड़ ने किया। उन्होंने टिकनर को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, जैकब डफी 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर।

न्यूजीलैंड की पारी समाप्त होने के बाद अब भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 186 रन बनाने की चुनौती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram