Skip to content
Log In
झारखंड के सभी थानों में लगेंगे CCTV कैमरे, हाईकोर्ट में सरकार ने मांगा 3 सप्ताह का समय गिरिडीह डबल मर्डर: ससुर-बहू की ह’त्या के बाद बवाल, ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका गिरिडीह में डबल मर्डर, आधी रात घर में सो रहे ससुर-बहू पर टांगी से काट डाला पानी पीने पर भी सूख रहा मुंह? शरीर दे रहा है इस परेशानी का संकेत कोल ब्लॉक सर्वे का विरोध पड़ा भारी, झड़प में 12 पुलिसकर्मी जख्मी 18 की उम्र में खुला शरीर का ऐसा राज, जिसे जानकर महिला भी रह गई हैरान! नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह का भारत में स्वागत, पीएम मोदी ने की अगवानी मोबाइल ठीक कराने आई महिला, कर्मचारी ने फोन से चुरा लीं न्यूड तस्वीरें! मां के जाने से टूटा जिंदगी का सबसे मजबूत सहारा, अर्जुन मुंडा ने बयां किया दर्द IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ

गढ़वा में करंट से मौत, खेत में लगे नंगे तार ने ली जान

Jharkhand News: गढ़वा जिला अंतर्गत मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा गांव में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत के चारों ओर लगाए गए नंगे बिजली तार की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान झूमेलवा टोला निवासी 45 वर्षीय नंदू कुशवाहा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि गोंदा गांव में स्थित एक लाइन होटल के पास नीलगायों से सब्जी की फसल को बचाने के लिए किसानों ने खेतों के चारों ओर पतला लेकिन विद्युत प्रवाहित तार बिछा रखा था। यही तार नंदू कुशवाहा की मौत का कारण बना। घटना के समय नंदू अपने बड़े भाई लोकी महतो के साथ होटल से चाय पीकर घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: झारखंड के सभी थानों में लगेंगे CCTV कैमरे, हाईकोर्ट में सरकार ने मांगा 3 सप्ताह का समय

लोकी महतो ने घटना के बारे में बताया कि खेत के रास्ते में लगे तार को देखकर वे झुककर पार हो गए, लेकिन नंदू को तार दिखाई नहीं दिया और वह उसमें उलझ गए। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण वह वहीं गिर पड़े और तड़पने लगे। लोकी ने तुरंत आसपास से डंडा लाकर तार तोड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और नंदू की मौत हो चुकी थी।

घटना के समय खेत की मिट्टी भीगी हुई थी, क्योंकि सोमवार को बारिश हुई थी। भीगी जमीन के कारण करंट और तेजी से फैला और यह हादसा और भी जानलेवा बन गया।

घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने खेत के चारों ओर इस तरह के खतरनाक बिजली तार लगाने का विरोध करते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह डबल मर्डर: ससुर-बहू की ह’त्या के बाद बवाल, ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने क्षेत्र में गहरा शोक और आक्रोश दोनों पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि बिना सुरक्षा उपायों के इस तरह का तार बिछाना पूरी तरह गैरकानूनी और जानलेवा है।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *