रांची: परीक्षा परिणाम में देरी और शैक्षणिक सत्र नियमित नहीं होने से नाराज नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को रांची विश्वविद्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। NSUI के नेतृत्व में सैकड़ों विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का घेराव कर अपनी मांगें रखीं। करीब तीन घंटे तक चले इस आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों के साथ बैठक की तारीख तय करनी पड़ी।
इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई रांची विश्वविद्यालय NSUI अध्यक्ष अधिवक्ता कैफ अली ने की। प्रदर्शन में NSUI प्रदेश अध्यक्ष बिनय उरांव समेत संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा
बार-बार आंदोलन के बाद भी नहीं निकला समाधान
प्रदर्शन के दौरान कैफ अली ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार तालाबंदी और आंदोलन करना पड़ रहा है। यह तीसरी बार है, जब छात्रों को इस तरह प्रदर्शन करना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में समय पर परीक्षाएं नहीं हो रही हैं। परीक्षा परिणाम जारी करने में भी लगातार देरी हो रही है। इससे विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी किया बैठक का नोटिस
लगातार प्रदर्शन के बाद कुलपति, परीक्षा नियंत्रक, कुलसचिव और अन्य अधिकारियों ने छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत की। वार्ता के बाद प्रशासन ने लिखित नोटिस जारी कर दो बैठकों की तारीख तय की।
यह भी पढ़ें: हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान
- 30 नवंबर: दोपहर 3 बजे सभी नर्सिंग कॉलेजों के साथ बैठक।
- 2 दिसंबर: छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक।
प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि अगले दो सप्ताह के भीतर विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान को लेकर निष्कर्ष निकाला जाएगा।
NSUI ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
NSUI प्रदेश अध्यक्ष बिनय उरांव ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक अधिकारों के लिए संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जो आश्वासन दिया है, उस पर संगठन की नजर रहेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि तय समय-सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो NSUI फिर से आंदोलन करेगी और इसे पहले से ज्यादा तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
आंदोलन में NSUI प्रदेश महासचिव पवन नाग और निष्चल सोय, प्रदेश प्रवक्ता तलहा अफरोज, प्रदेश सचिव इलियास अंसारी, फ्रैंकलिन बाखला और इमदाद अंसारी समेत सैकड़ों नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
संबंधित खबरें
- #ट्रेंडिंग सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा
- झारखंड हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान
- #ब्रेकिंग न्यूज़ रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक
- #ट्रेंडिंग डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी









