Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान

‘हूल से हेमंत तक’ में आदिवासी आंदोलनों की पड़ताल, ‘द इनविजिबल कूप’ में 149 दिनों की हिरासत से नये जनादेश तक का सफर, रांची में शुक्रवार शाम पत्रकार डॉ. सोमनाथ आर्य ने सीएम हेमंत सोरेन को उनके राजनीतिक जीवन और आदिवासी संघर्षों पर केंद्रित दो किताबें भेंट कीं।

book 3

सीएम हेमंत सोरेन को उनके राजनीतिक जीवन और संघर्ष पर आधारित दो पुस्तकें भेंट की गईं। शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पत्रकार एवं लेखक डॉ. सोमनाथ आर्य और ‘और एक प्रयास’ संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने सीएम को हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित पुस्तकें भेंट कीं।

book 4हिंदी पुस्तक का नाम ‘हूल से हेमंत तक– आदिवासी अस्मिता, सत्ता और संघर्ष की अनकही दास्तान’ 470 पृष्ठों की है। । वहीं, अंग्रेजी में प्रकाशित पुस्तक का नाम ‘The Invisible Coup: Hemant Soren, Jharkhand and the Politics of Power’ के 605 पृष्ठों में 48 अध्याय हैं। इन दोनों पुस्तकों का प्रकाशन ‘और एक प्रयास’ संस्था ने किया है। पुस्तकों में हेमंत सोरेन के राजनीतिक जीवन, आदिवासी अस्मिता और झारखंड की राजनीति से जुड़े पहलुओं को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा

‘प्रतिरोध की कीमत’ में झारखंड से दुनिया तक के संघर्ष

book 1हिंदी पुस्तक 1855 के संताल हूल, बिरसा मुंडा के उलगुलान और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आंदोलन से होते हुए हेमंत सोरेन की राजनीतिक यात्रा तक पहुंचती है। ‘प्रतिरोध की कीमत’ अध्याय में लेखक ने दुनिया के मूलनिवासी आंदोलनों के प्रसंगों के साथ झारखंड के अनुभव को रखा है। इसमें जमीन, पहचान और राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग उठाने वाले नेताओं की गिरफ्तारियों और कानूनी लड़ाइयों का जिक्र है। ‘मीडिया में हाशिये पर आदिवासी’ अध्याय यह सवाल उठाता है कि आदिवासी समाज और उसके मुद्दों को खबरों में कितनी जगह मिलती है।

साक्षात्कारों में राजनीतिक संकट के दो दौर

book 2अंग्रेजी पुस्तक में 31 जनवरी 2024 को हेमंत सोरेन के इस्तीफे और गिरफ्तारी, 149 दिनों की हिरासत, 28 जून को रिहाई और जुलाई में मुख्यमंत्री पद पर वापसी का घटनाक्रम दर्ज है। यह सिलसिला नवंबर के विधानसभा चुनाव में मिले नए जनादेश तक जाता है। गिरफ्तारी से पहले और रिहाई के बाद के साक्षात्कारों के जरिये पुस्तक उस दौर पर हेमंत सोरेन का पक्ष सामने रखती है। एक अध्याय सत्ता परिवर्तन के दौरान राजभवन, निर्वाचित सरकार और संवैधानिक प्रक्रिया की भूमिका की पड़ताल करता है।

फोटो अध्याय और पारिवारिक जिम्मेदारियों का जिक्र

अंग्रेजी पुस्तक का फोटो अध्याय ‘When the Chief Minister Was Just a Son’ दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद हेमंत सोरेन के शोक और एक बेटे के रूप में उनकी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर केंद्रित है। राजनीतिक संकट के दिनों में कल्पना सोरेन की सार्वजनिक भूमिका को भी पुस्तक में जगह दी गई है।

यह भी पढ़ें: रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें