Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लड़कर झारखंड लिया है, लड़कर अपना अधिकार भी लेंगे: CM हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ के नेमरा स्थित लुकैयाटांड में शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

Untitled 241

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ के नेमरा स्थित लुकैयाटांड में शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले को करीब 111 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया।

समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य किसी की मेहरबानी से नहीं, बल्कि शहीदों के संघर्ष और बलिदान से मिला है। इसलिए आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकार और सम्मान की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा

शहीदों के संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत

हेमंत सोरेन ने कहा कि शहीद सोबरन सोरेन का बलिदान झारखंड के इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनके संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाने में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सामंती सोच और शोषण के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन आज भी लोगों को अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू और चांद-भैरव जैसे वीरों को याद करते हुए कहा कि इन महानायकों के संघर्ष ने अलग झारखंड राज्य की नींव मजबूत की।

यह भी पढ़ें: रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव

आज आदिवासी-मूलवासी समाज सम्मान के साथ रख रहा अपनी बात

मुख्यमंत्री ने पुराने दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले आदिवासी और मूलवासी समाज के लोगों को अपनी बात रखने तक का अधिकार नहीं मिलता था। लेकिन आज परिस्थितियां बदल गई हैं। अब समाज के लोग बिना किसी डर के अपने अधिकारों और सम्मान की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बदलाव शहीदों के संघर्ष का परिणाम है।

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही सरकार

महिला सशक्तीकरण की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की करीब 50 लाख महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि दी जा रही है। इसमें 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनें और परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपने फैसले खुद लेने में सक्षम हों।

केंद्र से अपने अधिकार लेकर रहेंगे: हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक संसाधनों की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के राजस्व स्रोतों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ऐसी चुनौतियों से पीछे हटने वाली नहीं है।

हेमंत सोरेन ने कहा, “जिस तरह हमने लड़कर अलग झारखंड राज्य लिया है, उसी तरह लड़कर अपना अधिकार भी लेंगे।” उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों को उनका पूरा हक दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

शहादत दिवस समारोह में विधायक कल्पना सोरेन और ममता देवी सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इसके अलावा आयुक्त विजय कुमार गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र सिन्हा, डीआईजी अंजनी कुमार झा, उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें