Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मिड-डे मील में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, चाईबासा DC ने अधिकारियों को दी चेतावनी

पश्चिमी सिंहभूम जिले के स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई। DC मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति, भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की गई।

Untitled 234

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई। DC मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति, भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान DC ने स्पष्ट कहा कि मध्याह्न भोजन योजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें: किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन

निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को मिले भोजन

DC मनीष कुमार ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना बच्चों के पोषण और शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। सभी स्कूलों में तय मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार किया जाए। साथ ही भोजन की गुणवत्ता और रसोई की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ स्कूलों में उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ाना भी इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।

गलत SMS रिपोर्टिंग करने पर होगी कार्रवाई

बैठक में मध्याह्न भोजन करने वाले बच्चों की संख्या की SMS के जरिए रिपोर्टिंग पर भी चर्चा हुई। DC ने निर्देश दिया कि प्रत्येक स्कूल वास्तविक उपस्थिति के आधार पर ही प्रतिदिन बच्चों की संख्या दर्ज करे।

यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा

उन्होंने चेतावनी दी कि गलत आंकड़े भेजने या रिपोर्टिंग में लापरवाही करने वाले स्कूलों के प्रधान की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके अलावा बीईईओ को नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।

बच्चों के स्वास्थ्य पर भी रहेगा ध्यान

DC ने स्कूलों में आयोजित होने वाले तिथि भोज की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए।

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और विद्यार्थियों को आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को आपसी तालमेल के साथ काम करने को कहा गया।

स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं सुधारने का निर्देश

बैठक में स्कूलों में एलपीजी गैस, पेयजल, रसोईघर, किचन शेड, पोषण वाटिका और बच्चों की लंबाई व वजन मापने के उपकरणों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।

DC ने जिन स्कूलों में इन सुविधाओं की कमी है, वहां जल्द व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही साफ-सफाई और जरूरी मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

इसके अलावा रसोइया-सह-सहायिकाओं को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने और पात्र कर्मियों को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना से जोड़ने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा गया।

संबंधित विषय:
Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें