जामताड़ा: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), दुमका ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जामताड़ा के एक चौकीदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शरद गोप बागडेहरी थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। वह कुंडहित प्रखंड के मुड़ाबेड़िया गांव का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
शिकायत मिलने पर ACB ने शुरू की थी जांच
मिली जानकारी के अनुसार, ACB को शरद गोप के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर ब्यूरो ने कांड संख्या 3/25 दर्ज कर जांच शुरू की थी।
यह भी पढ़ें: किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन
इसी जांच के तहत 16 सितंबर 2025 को ACB की टीम मुड़ाबेड़िया गांव पहुंची थी। वहां अधिकारियों ने आरोपी की संपत्ति और उसकी आमदनी के स्रोतों से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की थी।
संपत्ति के दस्तावेजों की हुई पड़ताल
जांच के दौरान ACB ने शरद गोप की संपत्ति, आय के साधनों और अन्य वित्तीय मामलों की जानकारी जुटाई। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच में सामने आएंगे कई तथ्य
ACB अब मामले की गहराई से जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी की कुल संपत्ति कितनी है और उसकी घोषित आमदनी के मुकाबले संपत्ति में कितना अंतर है। जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्य सामने आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा
संबंधित खबरें
- झारखंड किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन
- #ट्रेंडिंग सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा
- झारखंड रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव
- झारखंड हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान









