Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर MGM अस्पताल में शव की दोनों आंखें खराब मिलने पर भड़के परिजन

एमजीएम अस्पताल के शवगृह में रखे एक 18 वर्षीय युवक के शव की दोनों आंखों से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। शव लेने पहुंचे परिजनों ने जब युवक की आंखों की हालत देखी, तो वे भड़क गए और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे।

Untitled 227

MGM अस्पताल के शवगृह में रखे एक 18 वर्षीय युवक के शव की दोनों आंखों से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। शव लेने पहुंचे परिजनों ने जब युवक की आंखों की हालत देखी, तो वे भड़क गए और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। मृतक की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी राजू प्रमाणिक के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बुधवार को कथित आत्महत्या के बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल के शवगृह में रखा गया था।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में शव सुरक्षित रखने के बावजूद उसकी दोनों आंखों के साथ छेड़छाड़ की गई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से सवाल किया कि शवगृह में निगरानी के इंतजाम होने के बाद भी ऐसी घटना कैसे हुई। हंगामे की जानकारी मिलते ही एमजीएम थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। थाना पदाधिकारी हिसामुद्दीन खान ने बताया कि परिजनों की लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन

इधर, अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने परिजनों के आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल युवक के शव की आंखों को लेकर लगाए गए आरोपों की चिकित्सकीय पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की ओर से आगे की प्रक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें