Skip to content
सात दशक पहले संसद में गूंजा था अलग झारखंड का स्वर 1 दिसंबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, महत्वपूर्ण फैसलों पर रहेगी नजर संविधान की रक्षा के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस, रांची में निकाला मार्च रांची लौटते ही विधानसभा पहुंचे बसंत सोरेन, बोले- अपनों के बीच आकर अच्छा लग रहा है जिस प्लास्टिक को समझते थे कचरा, उसी से बिहार के गांवों में बन रहीं सड़कें और बेंच साइबर अपराध और डायन-बिसाही के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के तरीके रांची में संविधान दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया संविधान रक्षा का संकल्प घर के अंदर चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, छापेमारी में हुआ खुलासा संविधान दिवस पर चैनपुर में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, 250 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त भारत का संदेश गृह मंत्री अमित शाह ने की ‘रामायण’ फिल्म की तारीफ, टीम को दी बधाई
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिस प्लास्टिक को समझते थे कचरा, उसी से बिहार के गांवों में बन रहीं सड़कें और बेंच

बिहार के ग्रामीण इलाकों में सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे के व्यवस्थित संग्रहण, छंटाई और पुनर्चक्रण में ‘स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण’ बड़ी भूमिका निभा रहा है। ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से चल रही इस मुहिम के तहत राज्य की 175 प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयां कचरे को पर्यावरण अनुकूल उत्पादों में बदलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। इन इकाइयों के माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बेंच, डेस्क, टाइल्स से लेकर पक्की सड़कें तक तैयार की जा रही हैं, जिससे पर्यावरण सुरक्षा के साथ ही ग्रामीणों के लिए आमदनी की नई राह भी खुली है।

सीतामढ़ी में बने बेंच-डेस्क, पीएम मोदी ने की सराहना

ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सीतामढ़ी जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक से बेंच, डेस्क और रैक बनाने की पहल पूरे राज्य के लिए एक प्रेरक मॉडल बन गई है। यहां जिला जल एवं स्वच्छता समिति ने निजी उद्यमी राय इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर बाजपट्टी, रुन्नीसैदपुर, डुमरा और रीगा प्रखंडों के केंद्रों पर यह काम शुरू किया है। पहले चरण में बाजपट्टी केंद्र पर जमा किए गए 4,000 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे से करीब 85 बेंच और डेस्क तैयार किए गए। सीतामढ़ी के इस नवाचार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी सराहना की थी।

यह भी पढ़ें: खेतों तक पहुंचेगा ज्यादा पानी! सम्राट कैबिनेट ने नहर नीति पर लगाई मुहर

सुपौल में प्लास्टिक दाने और सीवान में ‘कबाड़ मंडी एप’ से रोजगार

सुपौल के छातापुर में इंडिया ट्रेडर्स प्लास्टिक दाना मैन्युफैक्चरिंग कंपनी कचरे को रीसाइकिल कर प्लास्टिक दाने बना रही है। यह इकाई संग्राहकों से 4 से 8 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्लास्टिक खरीदती है और हर महीने करीब 5 टन (1.50 लाख रुपये मूल्य) प्लास्टिक दाने तैयार कर 30 रुपये प्रति किलो की दर से बेच रही है, जिससे 15 लोगों को सीधा रोजगार मिला है। वहीं, सीवान के नूतन प्रखंड स्थित खलबा पंचायत में असराज स्क्रैप सॉल्यूशन कंपनी ‘कबाड़ मंडी एप’ के जरिए घरों से कबाड़ खरीद रही है। यहां अपशिष्ट को कंप्रेस्ड ब्रिक्स बनाकर बेचा जाता है। कंपनी अब तक 14.5 टन से अधिक कचरे का प्रसंस्करण कर चुकी है और इससे 22 लोगों को स्थायी रोजगार मिला है।

औरंगाबाद में बन रही टाइल्स, तीन जिलों में बनी 10.5 किमी सड़क

औरंगाबाद में जिला जल एवं स्वच्छता समिति, सावित्री रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से प्लास्टिक अपशिष्ट को इंटरलॉकिंग टाइल्स और गमलों में बदल रही है। इसके अलावा पूर्णिया, खगड़िया और औरंगाबाद जिलों में लगभग 7.5 टन प्लास्टिक कचरे का उपयोग कर करीब 10.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण भी किया गया है।

चुनौती को अवसर में बदल रहा बिहार: मंत्री श्रवण कुमार

इस पहल पर ग्रामीण विकास एवं सूचना व जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के जरिए प्लास्टिक प्रबंधन को जनभागीदारी और उद्यमिता से जोड़ा गया है। राज्य की 175 इकाइयों ने साबित किया है कि सही तकनीक और सामूहिक प्रयास से सिंगल यूज प्लास्टिक जैसी चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी सहित अन्य जिलों के सफल मॉडलों को आगे बढ़ाकर हम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय मंच पर चमका बिहार! राजगीर जू व नेचर सफारी को मिलेगा स्कॉच अवार्ड, दोगुने हुए सैलानी

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें