Skip to content
1 दिसंबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, महत्वपूर्ण फैसलों पर रहेगी नजर संविधान की रक्षा के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस, रांची में निकाला मार्च रांची लौटते ही विधानसभा पहुंचे बसंत सोरेन, बोले- अपनों के बीच आकर अच्छा लग रहा है जिस प्लास्टिक को समझते थे कचरा, उसी से बिहार के गांवों में बन रहीं सड़कें और बेंच साइबर अपराध और डायन-बिसाही के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के तरीके रांची में संविधान दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया संविधान रक्षा का संकल्प घर के अंदर चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, छापेमारी में हुआ खुलासा संविधान दिवस पर चैनपुर में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, 250 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त भारत का संदेश गृह मंत्री अमित शाह ने की ‘रामायण’ फिल्म की तारीफ, टीम को दी बधाई खेतों तक पहुंचेगा ज्यादा पानी! सम्राट कैबिनेट ने नहर नीति पर लगाई मुहर
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेतों तक पहुंचेगा ज्यादा पानी! सम्राट कैबिनेट ने नहर नीति पर लगाई मुहर

38.13 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता के मुकाबले फिलहाल 28.92 लाख हेक्टेयर में ही हो रही सिंचाई, नई नीति से किसानों को मिलेगा फायदा।

राज्य में सिंचाई व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य की नहर प्रणालियों के समुचित रखरखाव और उपलब्ध सिंचाई क्षमता के अधिकतम उपयोग के उद्देश्य से तैयार ‘बिहार नहर अनुरक्षण नीति, 2026’ को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा मंजूर की गई इस नई नीति के लागू होने से नहरों के रखरखाव की व्यवस्था दुरुस्त होगी और सिंचाई क्षमता में आ रही लगातार गिरावट पर प्रभावी अंकुश लग सकेगा, जिससे किसानों को समय पर पटवन की सुविधा मिलेगी।

सृजित क्षमता और वास्तविक सिंचाई के अंतर को पाटने की तैयारी

जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार की अर्थव्यवस्था में कृषि का सबसे अहम योगदान है और किसानों को समय पर पर्याप्त सिंचाई सुविधा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 31 मार्च 2025 तक राज्य में वृहद एवं मध्यम सिंचाई योजनाओं के जरिए कुल 38.13 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता का निर्माण किया गया है। हालांकि, इसके मुकाबले वर्तमान में महज 28.92 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ही वास्तविक सिंचाई उपलब्धि हासिल हो पा रही है। यानी पहले से सृजित सिंचाई क्षमता का पूरा लाभ खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा था।

यह भी पढ़ें: जिस प्लास्टिक को समझते थे कचरा, उसी से बिहार के गांवों में बन रहीं सड़कें और बेंच

व्यापक नीति के अभाव में घट रही थी नहरों की क्षमता

विभागीय अधिकारियों का मानना है कि अब तक सिंचाई योजनाओं के नियमित अनुरक्षण के लिए कोई ठोस और व्यापक नीति नहीं होने के कारण नहर प्रणालियों की ठीक से मरम्मत और देखभाल नहीं हो पाती थी। इसी वजह से समय के साथ नहरों की जलधारण और सिंचाई क्षमता में लगातार कमी आ रही थी। इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान और सिंचाई संसाधनों को लंबे समय तक उपयोगी बनाए रखने के लिए सरकार ने यह नई नहर अनुरक्षण नीति तैयार की है।

कृषि उत्पादन और किसानों की आय में होगी बढ़ोतरी

इस नई नीति के प्रभावी होने से नहर प्रणालियों के रखरखाव को व्यवस्थित किया जा सकेगा, जिससे पहले से विकसित सिंचाई ढांचे का शत-प्रतिशत इस्तेमाल संभव होगा। खेतों तक समय पर पानी पहुंचने से किसानों को उन्नत खेती करने में मदद मिलेगी और फसल उत्पादकता में भी तेजी आएगी। सरकार को उम्मीद है कि सिंचाई संसाधनों के इस बेहतर प्रबंधन का सीधा और सकारात्मक असर राज्य के किसानों की आमदनी पर भी पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय मंच पर चमका बिहार! राजगीर जू व नेचर सफारी को मिलेगा स्कॉच अवार्ड, दोगुने हुए सैलानी

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें