Skip to content
Log In
खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर गुरुनानक जयंती पर स्वच्छ और सुंदर दिखेगी रांची: विशेष सफाई अभियान तेज, श्रद्धालुओं की राह आसान कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात 5 दिसंबर से दौड़ेगा कांके का अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस, युद्धस्तर पर तैयारी वार्ड 40 से करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने दर्ज कराई सनहा बजट से लेकर खर्च तक, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने पर जोर 22 साल का इंतजार खत्म, सीवान केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा अपना भवन 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना हाथियों की निगरानी के लिए लगेंगे AI टावर, 3 करोड़ रुपये होंगे खर्च

बजट से लेकर खर्च तक, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने पर जोर

पटना के अधिवेशन भवन में ऑडिट जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत महालेखाकार कार्यालय और वित्त विभाग की संयुक्त संगोष्ठी में समन्वय, पारदर्शिता व व्यय दक्षता पर चर्चा हुई।

दिनांक 23.11.2026 को ऑडिट जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), बिहार, पटना कार्यालय एवं वित्त विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में सचिवालय स्थित अधिवेशन भवन, पटना में एक संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन विनय कुमार, प्रधान सचिव, वित्त विभाग, बिहार सरकार तथा संतोष कुमार, प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), बिहार, पटना द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्य सरकार के सचिवगण पंकज पाल, कंवल तनुज, अभय कुमार सिंह एवं डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समन्वय और परिणाम-उन्मुख प्रभाव पर जोर

प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), बिहार, पटना ने अपने संबोधन में व्यय-उन्मुख अनुपालन से परिणाम-उन्मुख प्रभाव की ओर अग्रसर होने के संदर्भ में संगोष्ठी के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने तथा राज्य के विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार एवं महालेखाकार कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के बीच बेहतर समन्वय, सहयोग एवं सहभागिता पर बल दिया।

यह भी पढ़ें: खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

बजट निर्माण और डिजिटल नियमों के अद्यतन पर चर्चा

प्रधान सचिव, वित्त विभाग, बिहार सरकार ने भी बजट निर्माण से लेकर व्यय की दक्षता तक के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने संबंधित कार्यों के निष्पादन में दक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, बदलते डिजिटल परिवेश के अनुरूप संबंधित नियमों एवं प्रक्रियाओं की पुनर्समीक्षा तथा उन्हें अद्यतन करने की आवश्यकता पर भी प्रतिभागियों के साथ विचार-विमर्श किया।

पेंशन भुगतान और कार्य लेखों पर विचार-विमर्श

संगोष्ठी के दौरान राज्य सरकार के लेखों के संकलन, कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से पेंशन का ससमय भुगतान तथा नागरिकों एवं राज्य के विकास में कार्य लेखों की भूमिका एवं प्रभाव से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

संगोष्ठी में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, आहरण एवं संवितरण पदाधिकारी (DDOs), कोषागार पदाधिकारी, अभियंता तथा मंडलीय लेखाकार/लेखा पदाधिकारी उपस्थित रहे और आपसी विचार-विमर्श एवं संवाद के माध्यम से लाभान्वित हुए।

यह भी पढ़ें: कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *