Skip to content
Log In
22 साल का इंतजार खत्म, सीवान केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा अपना भवन 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना हाथियों की निगरानी के लिए लगेंगे AI टावर, 3 करोड़ रुपये होंगे खर्च अर्जुन मुंडा की मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू ‘नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे’, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; 15 हजार करोड़ की मदद CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने ली शपथ CM सम्राट ने बदली रेवेन्यू कोर्ट की व्यवस्था, 899 अदालतों में होगी वर्चुअल सुनवाई सहरसा होकर चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 3 महीने तक रहेंगी बंद बच्चों से भरे सिटी रिक्शा को कार ने मारी जोरदार टक्कर, चालक मौके से फरार

47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रांची स्थित सीआईएसएफ के क्षेत्रीय वेतन एवं लेखा कार्यालय में रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने तीन अधिकारियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इन अधिकारियों पर रिश्वत मांगने, घूस लेने और अपने पद का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है।

रांची: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रांची स्थित सीआईएसएफ के क्षेत्रीय वेतन एवं लेखा कार्यालय में रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने तीन अधिकारियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इन अधिकारियों पर रिश्वत मांगने, घूस लेने और अपने पद का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है।

चार्जशीट में सहायक लेखा अधिकारी सुनील कुमार, लेखा अधिकारी संतोष कुमार महतो और सुजीत कुमार सिंह के नाम शामिल हैं। सीबीआई ने जांच के दौरान तीनों के खिलाफ जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

यह भी पढ़ें: आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना

40 से 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप

इस मामले की शुरुआत सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल रविकांत त्रिपाठी की शिकायत से हुई थी। वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित मेजा ऊर्जा निगम लिमिटेड (NTPC) में तैनात थे।

रविकांत त्रिपाठी ने 15 अगस्त 2026 को सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह यात्रा भत्ता और 10 बाल शिक्षा भत्ता (CEA) बिलों के भुगतान की मंजूरी के लिए रांची स्थित सीआईएसएफ के क्षेत्रीय वेतन एवं लेखा कार्यालय पहुंचे थे।

आरोप है कि बिल पास करने और भुगतान की मंजूरी देने के बदले सहायक लेखा अधिकारी सुनील कुमार और लेखा अधिकारी संतोष कुमार महतो ने उनसे 40 से 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।

यह भी पढ़ें: हाथियों की निगरानी के लिए लगेंगे AI टावर, 3 करोड़ रुपये होंगे खर्च

मूवमेंट ऑर्डर पर हस्ताक्षर के लिए भी मांगी रिश्वत

जांच के दौरान सीबीआई को तीसरे आरोपी सुजीत कुमार सिंह की भूमिका के बारे में भी जानकारी मिली।

आरोप है कि सुजीत कुमार सिंह ने शिकायतकर्ता के मूवमेंट ऑर्डर पर हस्ताक्षर करने के बदले प्रतिदिन 200 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

47 हजार और 1400 रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे आरोपी

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने 27 अगस्त को जाल बिछाकर कार्रवाई की। इस दौरान सहायक लेखा अधिकारी सुनील कुमार और लेखा अधिकारी संतोष कुमार महतो को 47 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

इसी दिन सीबीआई ने तीसरे आरोपी सुजीत कुमार सिंह को भी 1,400 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।

अब मामले की जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *