Skip to content
Log In
22 साल का इंतजार खत्म, सीवान केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा अपना भवन 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना हाथियों की निगरानी के लिए लगेंगे AI टावर, 3 करोड़ रुपये होंगे खर्च अर्जुन मुंडा की मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू ‘नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे’, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; 15 हजार करोड़ की मदद CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने ली शपथ CM सम्राट ने बदली रेवेन्यू कोर्ट की व्यवस्था, 899 अदालतों में होगी वर्चुअल सुनवाई सहरसा होकर चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 3 महीने तक रहेंगी बंद बच्चों से भरे सिटी रिक्शा को कार ने मारी जोरदार टक्कर, चालक मौके से फरार

आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना

रांची: रांची के आड्रे हाउस में रविवार को संगीत से भरी एक खूबसूरत शाम का आयोजन किया गया। श्रजन (The Spark) रांची चैप्टर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक सदाबहार गीत पेश किए। उनकी गायकी ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि गीत गाने वाले ज्यादातर लोग पेशेवर गायक नहीं थे। इनमें समाज सेवा, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल थे। अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद इन लोगों ने संगीत के प्रति अपने प्यार और जुनून को मंच पर दिखाया।

यह भी पढ़ें: 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट

पेशेवर गायक नहीं, फिर भी गीतों से बांधा समां

कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने कई पुराने और लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। एक के बाद एक शानदार गीतों से पूरा आड्रे हाउस संगीतमय हो गया। कलाकारों को दर्शकों की खूब सराहना मिली।

इस मौके पर अतिथियों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सामाजिक कार्यों और रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने वाले संगठन ‘लहू बोलेगा’ के संस्थापक नदीम खान को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

मुकेश कुमार बोले- प्रतिभा किसी पद या पेशे की मोहताज नहीं

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: हाथियों की निगरानी के लिए लगेंगे AI टावर, 3 करोड़ रुपये होंगे खर्च

उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी पद या पेशे की मोहताज नहीं होती। संगीत एक ऐसा माध्यम है, जिससे हर व्यक्ति के अंदर छिपी प्रतिभा सामने आती है।

कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में हुए शामिल

इस संगीतमय शाम में संस्था के अध्यक्ष अरशद उबैद, सचिव सागरिका सरकार (वीणा श्री), मुख्य संरक्षक एवं सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त डीआईजी डीएन लाल, अतुल्य कुमार वर्मा और उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

इसके अलावा झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्य और इवेंट मैनेजर वसीम आलम समेत कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

पूरे कार्यक्रम का संचालन अंकिता केडिया ने किया। संगीत, सुर और मनोरंजन से भरी यह शाम सभी के लिए यादगार बन गई।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *