Skip to content
Log In
22 साल का इंतजार खत्म, सीवान केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा अपना भवन 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना हाथियों की निगरानी के लिए लगेंगे AI टावर, 3 करोड़ रुपये होंगे खर्च अर्जुन मुंडा की मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू ‘नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे’, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; 15 हजार करोड़ की मदद CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने ली शपथ CM सम्राट ने बदली रेवेन्यू कोर्ट की व्यवस्था, 899 अदालतों में होगी वर्चुअल सुनवाई सहरसा होकर चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 3 महीने तक रहेंगी बंद बच्चों से भरे सिटी रिक्शा को कार ने मारी जोरदार टक्कर, चालक मौके से फरार

अर्जुन मुंडा की मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन हो गया है। उनके निधन से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

पूर्वी सिंहभूम: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन हो गया है। उनके निधन से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

सायरा मुंडा के निधन की खबर मिलने के बाद भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पूर्वी सिंहभूम जिले के घोड़ाबांधा स्थित अर्जुन मुंडा के पैतृक आवास पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी नेता अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए और परिवार को सांत्वना दी।

यह भी पढ़ें: 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट

आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी ने जताया दुख

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सायरा मुंडा के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद खबर है। उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मां का साथ उम्र के किसी भी पड़ाव पर बहुत जरूरी होता है। मां सिर पर हाथ रख दे तो लगता है कि सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने सायरा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय ने भी उनके निधन पर दुख जताया और परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत देने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें: आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना

भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सायरा मुंडा के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, चंपई सोरेन और मधु कोड़ा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल और अन्य पार्टी नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।

सभी नेताओं ने अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *