Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ

बिहार में फिल्म उद्योग को लेकर बढ़ी हलचल, शूटिंग पर 4 करोड़ तक अनुदान; मार्च में पूर्णिया में हिंदी फिल्म की शूटिंग करेंगे निर्माता राजन सिंह

 बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग ही नहीं, फिल्म उद्योग बसाने की भी तैयारी तेज हो गई है। गोवा में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के मंच से बिहार ने फिल्म निर्माताओं को निवेश और शूटिंग के लिए आमंत्रित किया है। रविवार को फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन अभिनेता, लेखक और निर्देशक पंकज झा ने फिल्म निर्माता सागर श्रीवास्तव के साथ वेव्स फिल्म बाजार स्थित बिहार पवेलियन का उद्घाटन किया। इस दौरान बिहार में फिल्म उद्योग की संभावनाओं, फिल्म नीति और शूटिंग सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई।

बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के प्रबंध निदेशक प्रणव कुमार ने पंकज झा का स्वागत किया। ‘पॉलिसी टू पिक्चर : बिहार सिनेमैटिक राइज’ विषय पर आयोजित चर्चा में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फिल्म जगत से जुड़े लोगों के सुझावों का स्वागत करती है। बिहार में फिल्म शूटिंग की अनुमति से लेकर अनुदान तक की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। राज्य में फिल्म की शूटिंग करने पर चार करोड़ रुपये तक अनुदान देने का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें: सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर

पंकज झा बोले- बिहार मेरा घर, फिल्म उद्योग को दूंगा पूरा समर्थन

अभिनेता पंकज झा ने बिहार में फिल्म नीति लागू करने के लिए राज्य सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अभिनय एक अदृश्य कला है और वह तभी सर्वश्रेष्ठ होता है, जब नजर नहीं आता। उन्होंने कहा, “बिहार मेरा घर है और यहां फिल्म उद्योग के विकास को मैं अपना पूरा समर्थन देता हूं।” उन्होंने बिहार में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया।

फिल्म परामर्शी प्रो. अरविंद रंजन दास ने कहा कि IFFI जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिहार की भागीदारी से देश-विदेश के बड़े फिल्म निर्माताओं को राज्य में शूटिंग के लिए प्रोत्साहित करने का अवसर मिला है। इस बार बिहार में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में बेहतर संभावनाएं बनी हैं।

मार्च में पूर्णिया में शूट होगी हिंदी फिल्म

बिहार की फिल्म नीति का असर अब निर्माताओं के फैसलों में भी दिखने लगा है। निर्माता राजन सिंह ने शूटिंग की अनुमति और अनुदान प्रक्रिया की जानकारी लेने के बाद मार्च में अपनी अगली हिंदी फिल्म की शूटिंग पूर्णिया में करने की बात कही। वहीं, निर्माता सागर श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी फिल्म ‘टिया’ रिलीज के लिए तैयार है। वह जल्द ही बड़े कलाकार के साथ बड़े बजट की फिल्म बिहार में शूट करेंगे।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित

नालंदा में शूट फिल्म पहुंची इंडियन पैनोरमा तक

बिहार पवेलियन में उस समय खास चर्चा हुई, जब पूरी तरह बिहार में शूट हुई हिंदी फिल्म ‘कबीर सर का आखिरी लेसन’ की टीम वहां पहुंची। फिल्म का चयन IFFI के इंडियन पैनोरमा सेक्शन में हुआ है। फिल्म निगम के संचार परामर्शी कुमार गौरव ने निर्माता-निर्देशक सरफराज, सिनेमैटोग्राफर एवं प्रोडक्शन डिजाइनर असीम बजाज और लेखक रजनीश बाबा मेहता को सम्मानित कर बधाई दी।

निर्माता-निर्देशक सरफराज ने बताया कि फिल्म की शूटिंग नालंदा के बिहारशरीफ में हुई है। यह एक बुजुर्ग शिक्षक की कहानी है, जो स्मार्ट एजुकेशन को अपनाने की कोशिश करता है। फिल्म बदलाव और शिक्षा के नए दौर की कहानी कहती है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिला और अनुमति भी आसानी से मिल गई। इसके लिए उन्होंने फिल्म निगम के एमडी प्रणव कुमार और नालंदा के जिलाधिकारी का आभार जताया।

फिल्म के लेखक रजनीश बाबा मेहता ने कहा कि ‘कबीर सर का आखिरी लेसन’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि शिक्षक और विद्यार्थी के भावनात्मक रिश्ते को सामने रखने की कोशिश है। आज जब शिक्षा में तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दखल बढ़ रहा है, तब यह सवाल भी जरूरी है कि क्या तकनीक शिक्षक के मानवीय अनुभव और उसकी भूमिका की जगह ले सकती है। उन्होंने कहा कि IFFI के इंडियन पैनोरमा में फिल्म का चयन पूरी टीम के लिए गर्व और खुशी का विषय है।

बिहार के पर्यटन स्थलों की भी दिखी झलक

बिहार पवेलियन में राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी प्रदर्शित किया गया है। इसके जरिए फिल्म निर्माताओं को बिहार की लोकेशन, ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन स्थलों से परिचित कराया जा रहा है। सरकार की कोशिश है कि फिल्म शूटिंग के बहाने बिहार में पर्यटन, रोजगार और स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिले।

संबंधित विषय:
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *