Skip to content
Log In
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने आयोजित की छात्र महापंचायत, कई मुद्दों पर चर्चा कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित

बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) ने 73 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए लगभग 100 एकड़ जमीन आवंटित करने की मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में करीब 1,380.80 करोड़ रुपये का निवेश होने और लगभग 10 हजार रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।

पटना । बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) ने 73 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए लगभग 100 एकड़ जमीन आवंटित करने की मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में करीब 1,380.80 करोड़ रुपये का निवेश होने और लगभग 10 हजार रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार राज्य को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल करने की दिशा में काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य निवेश को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें: दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार

बियाडा की परियोजना समाशोधन समिति (PCC) की बैठकों में इन 73 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं में खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा उद्योग, परिधान निर्माण, यूपीवीसी पाइप, पीयू फोम, बैग निर्माण और अन्य विनिर्माण इकाइयां शामिल हैं।

इसके अलावा बिहार सरकार सौर पैनल निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, दवा उद्योग, चिकित्सा उपकरण, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा सेंटर, इथेनॉल और जैव ईंधन जैसे नए औद्योगिक क्षेत्रों में भी निवेश को बढ़ावा दे रही है।

सरकार के अनुसार, इन उद्योगों के स्थापित होने से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर छोटे कारोबारियों, कच्चे माल के आपूर्तिकर्ताओं, परिवहन, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स से जुड़े लोगों को भी फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग

बियाडा की ओर से औद्योगिक जमीन आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जा रहा है। निवेशकों को उद्योग लगाने में आसानी हो, इसके लिए जरूरी सुविधाओं और प्रक्रियाओं को भी सरल किया जा रहा है।

राज्य सरकार को उम्मीद है कि इन औद्योगिक परियोजनाओं के शुरू होने से बिहार की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और राज्य में औद्योगिक विकास के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

संबंधित विषय:
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *