Skip to content
Log In
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने आयोजित की छात्र महापंचायत, कई मुद्दों पर चर्चा कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज

दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार

पटना।बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि भगवान बुद्ध के विचार आज भी मानवता, करुणा, अहिंसा और विश्व शांति के लिए बेहद प्रासंगिक हैं। आज पूरी दुनिया को युद्ध की नहीं, बल्कि बुद्ध के विचारों की जरूरत है।

मंत्री श्रवण कुमार रविवार को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना में ‘मानवता एवं विश्व शांति : बुद्ध के विचारों की समकालीन प्रासंगिकता’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज दुनिया युद्ध, आतंकवाद, धार्मिक कट्टरता, सामाजिक असमानता और पर्यावरण संकट जैसी समस्याओं का सामना कर रही है। ऐसे समय में भगवान बुद्ध का अहिंसा, प्रेम, करुणा और मैत्री का संदेश बेहद महत्वपूर्ण है। बिहार भगवान बुद्ध की ज्ञान और साधना की भूमि रही है। बोधगया में उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ था।

मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ने बुद्ध की विरासत को सुरक्षित रखने और बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। इनमें पटना का बुद्ध स्मृति पार्क, राजगीर का वेणुवन, घोड़ाकटोरा में बुद्ध की विशाल प्रतिमा और वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप शामिल हैं।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि बिहार में पौधारोपण के जरिए हरित क्षेत्र को बढ़ाकर 16 प्रतिशत तक पहुंचाया गया है। सरकार का लक्ष्य इसे राष्ट्रीय औसत 33 प्रतिशत तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भी कई अभियान चलाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग

श्रवण कुमार ने कहा कि महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण, सरकारी नौकरियों में आरक्षण और जीविका के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के प्रयास सामाजिक समानता को बढ़ावा दे रहे हैं।

संगोष्ठी में 180 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए। इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन भी किया गया। बीज वक्तव्य में डॉ. भंते उपानन्द ने विश्व शांति के लिए भगवान बुद्ध के विचारों को महत्वपूर्ण बताया।

मंत्री ने युवाओं और शोधार्थियों से अपील की कि वे भगवान बुद्ध के विचारों का अध्ययन करें और उन्हें अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि दुनिया को हथियारों की नहीं, विचारों की और घृणा की नहीं, करुणा एवं मैत्री की जरूरत है।

कार्यक्रम में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह सहित कई शिक्षाविद्, शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

संबंधित विषय:
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *