Skip to content
Log In
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने आयोजित की छात्र महापंचायत, कई मुद्दों पर चर्चा कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग

दरभंगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को दरभंगा के नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 346 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 105 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 103 योजनाओं का उद्घाटन और 2 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा और इसका रन-वे 4 किलोमीटर लंबा होगा। यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुविधा भी शुरू करने की योजना है। नए टर्मिनल भवन का निर्माण मार्च 2027 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के कक्षा 1 से 6 तक के विद्यालयों में मैथिली भाषा में पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही मां सीता के नाम पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना भी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि दरभंगा में एम्स निर्माण के लिए मिट्टी भराई और टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अलावा जिले में औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2037 तक बिहार को समृद्ध राज्य बनाना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करना है। राज्य में बिजली उत्पादन बढ़ाने और एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है।

यह भी पढ़ें: दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार

उन्होंने मिथिला की पहचान मखाना और दूध उत्पादन से बताते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों के बीच आयुष्मान कार्ड, सांकेतिक चेक और बैटरी चालित ट्राईसाइकिल सहित अन्य सुविधाओं का वितरण किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने दरभंगा के मां श्यामा माई मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों की जानकारी भी अधिकारियों से ली।

कार्यक्रम में कई मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित विषय:
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *