Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांच अपराधियों ने कृषि अधिकारी के घर बोला धावा, नकदी और जेवरात लेकर फरार

राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में मंगलवार की अहले सुबह अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पांच हथियारबंद अपराधी कृषि विभाग के पदाधिकारी रामाशंकर प्रसाद के घर में घुस गए और नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के दौरान अपराधियों द्वारा फायरिंग किए जाने की भी सूचना है।

Untitled 183

रांची: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में मंगलवार की अहले सुबह अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पांच हथियारबंद अपराधी कृषि विभाग के पदाधिकारी रामाशंकर प्रसाद के घर में घुस गए और नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के दौरान अपराधियों द्वारा फायरिंग किए जाने की भी सूचना है।

हथियार दिखाकर लूटे नकदी और जेवरात

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पांच अपराधी रामाशंकर प्रसाद के घर पहुंचे और हथियार के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। अपराधियों ने घर में रखे जेवरात और नकदी लूट ली। बताया जा रहा है कि लोगों में दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने फायरिंग भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। इसके साथ ही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल लूटी गई नकदी और जेवरात की कीमत का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा

संबंधित विषय:
Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें