Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बास्केटबॉल में AEM-OMQ का दबदबा, वॉलीबॉल में TSJ Ops बना चैंपियन

Inter Divisional Basketball Championship

Jamshedpur: जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को आयोजित इंटर डिविजनल बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैंपियनशिप का रोमांचक समापन हुआ, जहां विभिन्न डिवीजनों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खेल भावना का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता के बास्केटबॉल के पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 192 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जबकि वॉलीबॉल में 195 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में टीएसजे के चीफ सिक्योरिटी एवं ब्रांड प्रोटेक्शन प्रमुख जितेंद्र सिंह शेखावत और सम्मानित अतिथि के रूप में आयरन मेकिंग प्लांट के सिंटर प्लांट में मैकेनिकल मेंटेनेंस प्रमुख मनीष कुमार मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के अनुशासन की सराहना की। इस पूरे आयोजन में राकेश महतो, रवि प्रसाद, निजाम अली, हरीश, स्नेहा और अर्पित पांडेय ने मुकाबलों का निष्पक्ष और सुचारु संचालन किया।

यह भी पढ़ें: भारत-ए के 317 रन बेकार… लसिथ-सिनेथ के शतकों ने तोड़ा फाइनल का सपना

OMQ और AEM का जलवा

बास्केटबॉल के महिला वर्ग में ओएमक्यू की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस कड़े मुकाबले में एईएम (एसेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट) की टीम उपविजेता रही, जबकि जनरल ऑफिस की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों का जोश देखते ही बनता था और मैदान पर हर एक हूप के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली।

TSJ Ops ने मारी बाजी

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीएसजे ऑप्स की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का खिताब अपने नाम कर लिया। इस रोमांचक फाइनल मैच में टीएसके की टीम उपविजेता रही, वहीं वेस्ट बोकारो की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। दर्शकों की तालियों के बीच खिलाड़ियों ने एक-एक अंक के लिए पूरा जोर लगाया।

पुरुष वर्ग में AEM का कब्जा

बास्केटबॉल के पुरुष वर्ग में एईएम की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इस मुकाबले में ओएमक्यू की टीम उपविजेता रही, जबकि वेस्ट बोकारो की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही, लेकिन अंत में एईएम ने बाजी मार ली।

यह भी पढ़ें: लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें