Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»चैनपुर में अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा, उत्पाद विभाग का विशेष अभियान
#Trending

चैनपुर में अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा, उत्पाद विभाग का विशेष अभियान

छतरपुर और प्रेमनगर में संयुक्त छापेमारी, शराब निर्माण के अड्डे ध्वस्त
By Shiwam KeshriJune 19, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

चैनपुर (गुमला)। उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को चैनपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर एवं प्रेमनगर गांव में संदिग्ध ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध शराब निर्माण के अड्डों को ध्वस्त कर दिया गया तथा बड़ी मात्रा में महुआ शराब और शराब निर्माण सामग्री बरामद की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने 13 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की। इसके अलावा शराब निर्माण के लिए रखा गया लगभग 60 किलोग्राम चुलाई योग्य जावा महुआ भी बरामद किया गया। विभागीय अधिकारियों ने जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया ताकि उसका दोबारा उपयोग न हो सके। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण और बिक्री में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। हिरासत में लेने के बाद उनके खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई तथा जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को भविष्य में इस प्रकार के अवैध कारोबार से दूर रहने की सख्त चेतावनी देते हुए पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब निर्माण या बिक्री की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गया पुलिस के इनपुट पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हड़कंप, उड़ान भरने से पहले दबोचे गए दो संदिग्ध

June 19, 2026

एसिड अटैक पीड़ित को मिलेंगे 15 लाख रुपये, लिंग के आधार पर मुआवजे में नहीं होगा भेदभाव

June 19, 2026

खैनी खिलाने के बहाने दोस्त का किया मर्डर, 5 साल बाद हत्यारे को मिली आजीवन कारावास

June 19, 2026

RECENT ADDA.

गया पुलिस के इनपुट पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हड़कंप, उड़ान भरने से पहले दबोचे गए दो संदिग्ध

June 19, 2026

एसिड अटैक पीड़ित को मिलेंगे 15 लाख रुपये, लिंग के आधार पर मुआवजे में नहीं होगा भेदभाव

June 19, 2026

खैनी खिलाने के बहाने दोस्त का किया मर्डर, 5 साल बाद हत्यारे को मिली आजीवन कारावास

June 19, 2026

रामगढ़ आर्मी कैंप में कार्रवाई, नशे की खेप के साथ फौजी बलविंदर सिंह गिरफ्तार

June 19, 2026

निर्मल हृदय बच्चा चोरी मामले में सिस्टर कांसिलिया और अनिमा इंदवार बरी, रांची सिविल कोर्ट का बड़ा फैसला

June 19, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.