Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पालकोट सीएचसी बना स्वास्थ्य का महाकुंभ, हजारों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

palkot community health center

Palkot (Gumla) News: पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज एक विशाल स्वास्थ्य शिविर मेला का आयोजन किया गया, जिसने पूरे प्रखंड के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का काम किया। इस शिविर का शुभारंभ पालकोट प्रमुख सोनी लकड़ा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में गुमला जिला के सिविल सर्जन डॉ. शंभु नाथ चौधरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूजा पल्लवी भगत, बीपीएम संदीप साहू, बीटीटी अंजू तिर्की सहित कई चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

इस खबर को भी पढ़ें : पालकोट में 10 जनवरी को सजेगा ठेठ नागपुरी रंग, कलाकारों की होगी महफिल

यह भी पढ़ें: किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन

palkot community health center2इस अवसर पर प्रमुख सोनी लकड़ा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को अपने घर के पास ही बेहतर इलाज मिल पाता है। वहीं सिविल सर्जन डॉ. शंभु नाथ चौधरी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें और कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में परेशान न हो।

चिकित्सा प्रभारी डॉ. पूजा पल्लवी भगत ने अपने संबोधन में कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि “हमारी पूरी टीम ने यह सुनिश्चित किया है कि यहां आने वाले प्रत्येक मरीज की सही तरीके से जांच हो और उसे जरूरी इलाज तथा दवाएं निःशुल्क मिलें। ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करानी चाहिए।”

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रोगों के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। इनमें सामान्य रोग, महिला रोग, बाल रोग, टीबी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, नेत्र जांच, पोषण परामर्श सहित कई विभागों की व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक स्टॉल पर प्रशिक्षित डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तैनात थी, जो मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दे रही थी।

यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा

palkot community health center1सुबह से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। दूर-दराज के गांवों से लोग परिवार सहित शिविर में पहुंचे और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी ताकि उन्हें कतार में खड़े होकर परेशानी न झेलनी पड़े।

जांच के बाद सभी मरीजों को डॉक्टरों द्वारा आवश्यक दवाइयां मुफ्त में उपलब्ध कराई गईं। कई मरीजों को आगे के इलाज के लिए रेफर भी किया गया। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से सभी मरीजों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई थी, जिससे शिविर में आए लोगों को बड़ी राहत मिली।

ग्रामीणों ने इस स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था की खुलकर सराहना की। लोगों ने कहा कि आमतौर पर उन्हें छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी शहर जाना पड़ता है, लेकिन इस शिविर के माध्यम से गांव में ही बेहतर इलाज मिल गया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से इस तरह के शिविरों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की। इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से पालकोट प्रखंड में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

रिपोर्ट- रोहित कुमार साहू

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें