फॉण्ट कनवर्टर NEW

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम की समीक्षा बैठक, स्वच्छता और सुरक्षा पर जोर

Ranchi : आगामी छठ महापर्व को देखते हुए नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में निगम के अधिकारियों और विभिन्न छठ पूजा समितियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छठ घाटों की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, आवागमन, पेयजल एवं चेंजिंग

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : आगामी छठ महापर्व को देखते हुए नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में निगम के अधिकारियों और विभिन्न छठ पूजा समितियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छठ घाटों की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, आवागमन, पेयजल एवं चेंजिंग रूम जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और स्वच्छता का प्रतीक है, इसलिए इसकी तैयारियाँ पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ की जाएं। उन्होंने छठ समितियों के सुझावों पर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया और संबंधित शाखाओं को आवश्यक निर्देश जारी किए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि निगम क्षेत्र के सभी 73 जलाशयों की विशेष सफाई अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अलावा, घाटों तक पहुंच मार्गों का समतलीकरण, विशेष प्रकाश व्यवस्था और खराब पथ बत्तियों की मरम्मत का कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा। साथ ही, कंट्रोल रूम नंबर 18005701235 को सक्रिय कर दिया गया है, जहां नागरिक आवश्यक जानकारी या शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

छठ अवधि के दौरान मीट और मछली की दुकानों को बंद रखने का निर्देश भी दिया गया है। प्रशासक ने नागरिकों से अपील की कि पूजा उपरांत किसी भी प्रकार का कचरा या अवशेष तालाबों में न डालें और नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।

बैठक में अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, गौतम प्रसाद साहू, कार्यपालक अभियंता, नगर प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर और शहर के प्रमुख छठ पूजा समिति प्रतिनिधि उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram