Skip to content
Log In
झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर गुरुनानक जयंती पर स्वच्छ और सुंदर दिखेगी रांची: विशेष सफाई अभियान तेज, श्रद्धालुओं की राह आसान कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात 5 दिसंबर से दौड़ेगा कांके का अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस, युद्धस्तर पर तैयारी वार्ड 40 से करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने दर्ज कराई सनहा बजट से लेकर खर्च तक, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने पर जोर

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम की समीक्षा बैठक, स्वच्छता और सुरक्षा पर जोर

Ranchi : आगामी छठ महापर्व को देखते हुए नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में निगम के अधिकारियों और विभिन्न छठ पूजा समितियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छठ घाटों की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, आवागमन, पेयजल एवं चेंजिंग रूम जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और स्वच्छता का प्रतीक है, इसलिए इसकी तैयारियाँ पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ की जाएं। उन्होंने छठ समितियों के सुझावों पर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया और संबंधित शाखाओं को आवश्यक निर्देश जारी किए।

यह भी पढ़ें: झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर

बैठक में निर्णय लिया गया कि निगम क्षेत्र के सभी 73 जलाशयों की विशेष सफाई अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अलावा, घाटों तक पहुंच मार्गों का समतलीकरण, विशेष प्रकाश व्यवस्था और खराब पथ बत्तियों की मरम्मत का कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा। साथ ही, कंट्रोल रूम नंबर 18005701235 को सक्रिय कर दिया गया है, जहां नागरिक आवश्यक जानकारी या शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

छठ अवधि के दौरान मीट और मछली की दुकानों को बंद रखने का निर्देश भी दिया गया है। प्रशासक ने नागरिकों से अपील की कि पूजा उपरांत किसी भी प्रकार का कचरा या अवशेष तालाबों में न डालें और नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।

बैठक में अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, गौतम प्रसाद साहू, कार्यपालक अभियंता, नगर प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर और शहर के प्रमुख छठ पूजा समिति प्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *