फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार बंद: अररिया में बाजार बंद कराने निकले विधायक और भाजपा कार्यकर्ता

Bihar News: अररिया जिले में बुधवार को एनडीए की ओर से बुलाए गए बिहार बंद का व्यापक असर दिखा। सुबह से ही भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बाजार और दुकानों को बंद कराने में जुट गए। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: अररिया जिले में बुधवार को एनडीए की ओर से बुलाए गए बिहार बंद का व्यापक असर दिखा। सुबह से ही भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बाजार और दुकानों को बंद कराने में जुट गए। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अररिया शहर और आसपास के क्षेत्रों में बंद को सफल बनाने की अपील की।

फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी के नेतृत्व में अलग-अलग समूह बनाकर भाजपा और जदयू के नेता बाजारों में घूमे और दुकानों को बंद कराया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की और कांग्रेस व विपक्षी दलों के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया।

विधायक विद्यासागर केशरी ने कहा कि दरभंगा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को गाली दी गई। यह न केवल प्रधानमंत्री का बल्कि देश की हर मां का अपमान है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान विपक्षी दलों की सोच और चरित्र को उजागर करते हैं। यही कारण है कि भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज करवा रहे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभू प्रसाद साह ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां को गाली देने की घटना को देश बर्दाश्त नहीं करेगा। इस अपमान का जवाब बिहार की जनता सड़क पर उतरकर दे रही है। उन्होंने बंद को सफल बनाने में व्यापारियों की भूमिका की सराहना की और आभार जताया।

बंद को सफल बनाने में सुमन सिंह, मनोज झा, धीरज पासवान, वीरेंद्र प्रसाद मिंटू, गुंजन सिंह, संदीप कुमार, सुरेश केशरी, केशव सिंह, मनीष सिंह, अमित निराला समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी के झंडे और नारेबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने दुकानों को बंद कराया और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

अररिया में बाजार बंद और सड़क जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। आम जनजीवन प्रभावित रहा और कई जगहों पर यातायात बाधित हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram