Ranchi News : 26 जून 2025 को निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत रांची में मैराथन दौड़ और समापन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के तत्वावधान में संपन्न होगा।
मैराथन दौड़ की शुरुआत प्रातः 6:00 बजे बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी से होगी। दौड़ का मार्ग बापू वाटिका, एसएसपी आवास, रेडियम रोड, कचहरी चौक, शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पर समाप्त होगा। इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में मादक पदार्थों के प्रति जागरूकता फैलाना और एक नशामुक्त समाज की दिशा में सार्थक पहल करना है।
यह भी पढ़ें: NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान
इसी दिन अपराह्न 1:00 बजे शौर्य सभागार, डोरंडा में अभियान का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और युवाओं को नशा विरोधी संदेश देंगे।
संबंधित खबरें
- Bihar PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार
- #Breaking News अकवान तूफान के कोहरे ने थामी रांची की उड़ानों की रफ्तार, 14 फ्लाइट्स रद्द
- #Breaking News नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सफाई, सौंदर्गीकरण और अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश
- #Breaking News नगर आयुक्त ने किया कांके स्लॉटर हाउस का निरीक्षण, 5 दिसंबर से ट्रायल रन का निर्देश













