Skip to content
Log In
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने आयोजित की छात्र महापंचायत, कई मुद्दों पर चर्चा कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज

झारखंड के 24 में से 21 जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट

Jharkhand News: झारखंड के 24 में से 21 जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी है। रांची, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला सहित दक्षिणी छोटानागपुर के इलाके प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी है। रांची, धनबाद, रामगढ़ और सरायकेला-खरसावां में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में अलर्ट है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क और नदियों से दूर रहने की अपील की है।

इस बीच झारखंड सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि अभी भारी बारिश का दौर जारी है। इससे काफी लोग प्रभावित हुए हैं। मैं खुद पूरी स्थिति पर निगरानी कर रहा हूं। मैं यह सुनिश्चित कर रहा हूं कि किसी को कोई दिक्कत नहीं हो। उन्होंने बातचीत में कहा कि लगातार झारखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। इसे लेकर मैंने शीर्ष अधिकारियों को दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं और मैंने उन्हें यह स्पष्ट कर दिया है कि बारिश के दौरान राज्य के किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत नहीं हो। हम अभी से ही पूरी व्यवस्था करने में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

उन्होंने कहा कि मैंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आप लोग अलर्ट मोड पर आ जाइए। अब लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। आप लोग यह पता लगाइए कि बारिश की वजह से कहीं कोई क्षति तो नहीं हुई है। अगर कहीं पर कोई क्षति हुई है, तो इस संबंध में मुझे फाइल भेजिए। मैं देखूंगा कि आगे क्या करना होगा। फाइल देखने के बाद मैं खुद क्षतिपूर्ति का निर्देश दूंगा। मैं खुद यह सुनिश्चित करूंगा कि किसी को कोई दिक्कत नहीं हो।

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *