रांची: रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (RGTA) की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के लिए 29 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। चुनाव में 11 निर्वाचित पदों के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं।
चुनाव हरमू रोड स्थित श्री दिगंबर जैन भवन में आयोजित होगा। मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसके बाद चुनाव परिणाम शाम 5 बजे तक घोषित किए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन
15 सदस्यीय होगी नई कार्यकारिणी
चुनाव पदाधिकारी सुनील माथुर और सह चुनाव पदाधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि नई कार्यकारिणी में कुल 15 सदस्य होंगे। इनमें 11 सदस्यों का चयन मतदान के जरिए किया जाएगा, जबकि चार सदस्यों को मनोनीत किया जाएगा। कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी सदस्य मिलकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे।
चुनाव से पहले होगी आमसभा
मतदान से पहले रविवार सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक एसोसिएशन की आमसभा आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सत्र 2025-26 का आय-व्यय विवरण सदस्यों के सामने रखा जाएगा।
मीडिया को किया गया आमंत्रित
एसोसिएशन की ओर से चुनाव कार्यक्रम में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों एवं छायाकारों को भी आमंत्रित किया गया है। RGTA के प्रवक्ता सुनील सिंह चौहान ने मीडिया प्रतिनिधियों से चुनाव कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा
संबंधित खबरें
- झारखंड किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन
- #ट्रेंडिंग सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा
- झारखंड रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव
- झारखंड हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान









