Skip to content
Log In
पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर गुरुनानक जयंती पर स्वच्छ और सुंदर दिखेगी रांची: विशेष सफाई अभियान तेज, श्रद्धालुओं की राह आसान कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात

क्या IVF तकनीक से चुने गए बच्चे होंगे ज्यादा समझदार और रोगमुक्त?

World News: अमेरिका की एक स्टार्टअप कंपनी हेलियोस्पेक्ट जीनोमिक्स ने दुनिया भर में बहस छेड़ दी है। कंपनी का दावा है कि वह इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) प्रक्रिया से पैदा होने वाले भ्रूणों की बुद्धि स्तर यानी आईक्यू और अन्य आनुवंशिक गुणों के आधार पर जांच कर सकती है। इसके बाद माता-पिता अपने बच्चों के लिए “सबसे बेहतर” भ्रूण का चुनाव कर सकते हैं।

अमेरिका की स्टार्टअप कंपनी का दावा-आनुवंशिक गुणों के आधार पर कर सकती है जांच

एक रिपोर्ट के मुताबिक यह सेवा बेहद महंगी है। हेलियोस्पेक्ट 100 भ्रूणों की जांच के लिए करीब 50,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 42 लाख रुपए वसूल रही है। कंपनी का दावा है कि उसकी तकनीक से चुने गए बच्चे औसतन छह अंकों तक ज्यादा आईक्यू वाले हो सकते हैं। अब तक दर्जन भर से ज्यादा दंपतियों ने इस सेवा का इस्तेमाल किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक गंभीर नैतिक सवाल खड़े करती है। कैलिफोर्निया स्थित एक सेंटर के निदेशक ने चेतावनी दी कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह तकनीक ‘श्रेष्ठ’ और ‘हीन’ जीन वाले विचार को सामान्य बना देती है। उनका कहना है कि ऐसी सेवाएं यह गलत धारणा मजबूत कर सकती हैं कि असमानता का कारण सामाजिक या आर्थिक व्यवस्था नहीं बल्कि जैविक अंतर हैं। हेलियोस्पेक्ट की तकनीक मुख्य रूप से ब्रिटेन के यूके बायोबैंक के आंकड़ों पर आधारित है। इस बायोबैंक में पांच लाख से ज्यादा ब्रिटिश नागरिकों की जेनेटिक जानकारी दर्ज है, जिसे केवल सार्वजनिक हित में स्वास्थ्य अनुसंधान के लिए उपलब्ध कराया जाता है।

यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूजा और दान का सही समय

बता दें ब्रिटेन में कानूनन भ्रूण चयन केवल गंभीर बीमारियों से बचाव तक ही सीमित है, उच्च आईक्यू के लिए भ्रूण चयन पर रोक है, लेकिन अमेरिका में ऐसे प्रतिबंध स्पष्ट रूप से लागू नहीं हैं, जिससे कंपनियों को छूट मिल जाती है। हेलियोस्पेक्ट के सीईओ जो पहले वित्तीय बाजारों में ट्रेडर रह चुके हैं उनका कहना है “हर कोई जितने चाहे उतने बच्चे कर सकेगा और वे बच्चे स्वस्थ, रोगमुक्त और समझदार होंगे। उनका भविष्य शानदार होगा, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह विचार यूजेनिक्स जैसी खतरनाक अवधारणाओं को बढ़ावा दे सकता है।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *