अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
World News: अमेरिका के हिक्स एयरफील्ड के पास टैरंट काउंटी में एक विमान हादसे का बड़ा मामला सामने आया है। विमान अचानक आसमान से गिरकर सीधे पार्किंग क्षेत्र में टकरा गया। टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और पूरे इलाके में आग की लपटें फैल गईं।
हादसे का वीडियो आया सामने
हादसे का समय दोपहर करीब 1:30 बजे बताया जा रहा है। घटना स्थल बिजनेस 287 के पास एवोंडेल इलाके में स्थित है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई 18-व्हीलर ट्रक और ट्रेलर भी आग की चपेट में आ गए।
जांच में जुटी एजेंसियां
फायर डिपार्टमेंट की टीमों ने आग पर काबू पा लिया है और कूलिंग ऑपरेशन जारी है। हादसे के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विमान कहां से उड़ान भरकर आया था और उसमें कितने लोग सवार थे।

