Skip to content
Log In
22 साल का इंतजार खत्म, सीवान केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा अपना भवन 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना हाथियों की निगरानी के लिए लगेंगे AI टावर, 3 करोड़ रुपये होंगे खर्च अर्जुन मुंडा की मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू ‘नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे’, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; 15 हजार करोड़ की मदद CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने ली शपथ CM सम्राट ने बदली रेवेन्यू कोर्ट की व्यवस्था, 899 अदालतों में होगी वर्चुअल सुनवाई सहरसा होकर चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 3 महीने तक रहेंगी बंद बच्चों से भरे सिटी रिक्शा को कार ने मारी जोरदार टक्कर, चालक मौके से फरार

नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की जोरदार टक्कर, एक भारतीय नागरिक की मौत

नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया। सोलुखुंबु जिले के फेरिचे हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि भारतीय मूल का न्यूजीलैंड का एक नागरिक घायल हो गया।

नेपाल: नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया। सोलुखुंबु जिले के फेरिचे हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि भारतीय मूल का न्यूजीलैंड का एक नागरिक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 8:11 बजे हुआ। दोनों हेलीकॉप्टर अलग-अलग दिशाओं में जाकर गिर गए। घटना के बाद हेलीपैड पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें: ‘नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे’, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; 15 हजार करोड़ की मदद

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि एक हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान दूसरा हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा और दोनों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

एक की मौत, कई घायल

पुलिस के मुताबिक, हादसे में भारतीय नागरिक वसंत कुमार बलरामरामाडू की मौत हो गई। वहीं, भारतीय मूल के न्यूजीलैंड नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए काठमांडू के मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया। दोनों हेलीकॉप्टरों के पायलटों को भी मामूली चोटें आई हैं।

हादसे की जांच जारी

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, दोनों हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड टकराने की पुष्टि हुई है। हालांकि, हादसे की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: बंगाल की भाजपा विधायक रेखा पात्रा वेंटिलेटर पर, जहर देने की आशंका से हड़कंप

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *