फॉण्ट कनवर्टर NEW

ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, 16.50 लाख की खेप बरामद

Durga Rao, Saraikela. सरायकेला-खरसावां पुलिस ने जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए ब्राउन शुगर तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने मामले की

अपनी भाषा में पढ़ें

Durga Rao, Saraikela.

सरायकेला-खरसावां पुलिस ने जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए ब्राउन शुगर तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने मामले की जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि 6 मई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कपाली ओपी क्षेत्र के बंधुगोड़ा स्थित इम्तियाज खान के मकान में कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष टीम का गठन कर तत्काल छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 679 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की, जिसका कुल वजन 82.80 ग्राम बताया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों – महाराज अली, असगर अली और शबनम परवीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी इम्तियाज खान के मकान में किराए पर रह रहे थे। एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महाराज अली के खिलाफ पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा वह आरआईटी थाना के एक मामले में वांछित चल रहा था।

पुलिस ने सभी आरोपियों की बायोमेट्रिक और फिंगरप्रिंटिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram