Jamshedpur. झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में 11 जून को अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गोलमुरी, जमशेदपुर में एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक किया जाएगा। रोजगार कैंप के माध्यम से कुल 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 400 एनएपीएस (नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम) ट्रेनी तथा 100 इंस्टॉलेशन इंजीनियर एवं वायरमैन के पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के साथ रोजगार का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। कैंप में ई-डिजिटल इंडिया तथा वी ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड सहित विभिन्न निजी…
Author: Vikash Srivastava
Jamshedpur. टेल्को थाना क्षेत्र स्थित भुवनेश्वर मंदिर के समीप रविवार देर शाम दो कारों के बीच हुई टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में एक कार में पूरा परिवार सवार था, जबकि दूसरी ओर से आ रही स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों का आरोप है कि स्विफ्ट कार में सवार युवक शराब के नशे में थे और लापरवाही से वाहन चला रहे थे। टक्कर के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। घटना की सूचना मिलते…
के. दुर्गा राव, सरायकेला। सरायकेला-खरसावां क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कांड्रा स्थित एस.के.जी. ग्राउंड में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। फाइनल मैच स्टूडेंट क्लब बी और चैंपियंस क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। सत्यकला क्रिकेट एकेडमी, कांड्रा के बैनर तले आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और स्थानीय नागरिक मैदान में उपस्थित रहे। खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए रोमांचक मुकाबला…
के. दुर्गा राव, सरायकेला। झारखंडी अधिकार, खतियानी आधारित स्थानीय नीति तथा जनसरोकारों के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने वाले जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो लगभग सात माह बाद जेल से रिहा होकर अपने क्षेत्र लौटे। उनकी रिहाई पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने पूरे ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भव्य सम्मान सह बाइक रैली निकालकर उनका जोरदार स्वागत किया। रैली में बड़ी संख्या में युवा, किसान, मजदूर और आम नागरिक शामिल हुए। जगह-जगह समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रैली के दौरान क्षेत्र में उत्साह और उल्लास…
सरायकेला। हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हुए प्रख्यात आंदोलनकारी एवं शिक्षाविद् प्रोफेसर कालीपद सोरेन के आवास पर पार्टी के युवा नेता सनी सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, जनसरोकार के मुद्दों तथा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। युवा नेता सनी सिंह ने प्रो. कालीपद सोरेन का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके लंबे सामाजिक, शैक्षणिक एवं आंदोलनकारी अनुभव का लाभ झामुमो को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से संगठन को नई दिशा और मजबूती प्राप्त…
के. दुर्गा राव. प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर खिलाड़ी अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ऐसी ही एक उभरती हुई खिलाड़ी हैं पायल कुमारी, जिन्होंने एथलेटिक्स और हैंडबॉल दोनों खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन किया है। जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर पायल ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। पायल ने एथलेटिक्स में अपनी प्रतिभा का परिचय वर्ष 2023 में आयोजित पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप से दिया। अंडर-14 वर्ग में उन्होंने…
जमशेदपुर। टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड पद पर नियुक्त होने पर श्री संजय लाल श्रीवास्तव का चित्रांश परिवार टेल्को की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। चित्रांश परिवार टेल्को की ओर से कहा गया कि संजय लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व, अनुभव एवं कार्यकुशलता से टाटा मोटर्स हॉस्पिटल नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार होगा। इस अवसर पर अरविंद श्रीवास्तव, राजीव शरण, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, संजय दास, संजय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, संजय…
के. दुर्गा राव, सरायकेला। कोल्हान की राजनीति में बुधवार को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। वरिष्ठ शिक्षाविद्, झारखंड आंदोलन के सक्रिय चिंतक, आदिवासी समाज के प्रखर बुद्धिजीवी तथा पूर्व कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन उर्फ केपी सोरेन ने सैकड़ों समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण कर ली। सरायकेला टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर औपचारिक रूप से संगठन में शामिल कराया। इस अवसर पर सांसद जोबा माझी, मंत्री दीपक बिरुआ, विधायक दशरथ गागराई, विधायक सविता महतो, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु…
के. दुर्गा राव, सरायकेला। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, सरायकेला-खरसावां द्वारा आयोजित बीएलए-2 प्रशिक्षण सह कार्यशाला एवं संगठन सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम गुरुवार को सरायकेला टाउन हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाना तथा बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों एवं भूमिका के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्वाचन प्रक्रिया में अत्यंत…
Jamshedpur: बर्मामाइंस स्थित बी.पी.एम. +2 हाई स्कूल में बुधवार को ई-डिजिटल इंडिया एवं क्वेस कॉर्प के संयुक्त तत्वावधान में करियर जागरूकता एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को कौशल विकास, उद्योग आधारित प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से जोड़ना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, तकनीकी शिक्षा तथा कौशल विकास कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या रंजिता गांधी, क्वेस कॉर्प के प्रतिनिधि सुमित दत्ता तथा ई-डिजिटल इंडिया के निदेशक रामकृष्ण ठाकुर ने विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा और उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं से अवगत कराया।…
Jamshedpur: 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और दि मिलानी के संयुक्त तत्वाधान और टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रेस क्लब आफ जमशेदपुर इस शिविर को अपने वैसे दिवंगत पत्रकारों के नाम समर्पित करेगा, जिनका पिछले कुछ वर्षों में निधन हुआ है। इसमें वरिष्ठ पत्रकार सह उदितवाणी के संस्थापक संपादक राधे श्याम अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार सह प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के पहले महासचिव सिद्धनाथ दुबे, प्रभात खबर के वरीय पत्रकार मनीष सिन्हा और अजय पांडेय अन्य का नाम शामिल हैं। रक्तदान शिविर बिस्टुपुर…
K. Durga Rao. सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को भेजते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने की जानकारी दी है। कालीपद सोरेन लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं और सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के सक्रिय एवं प्रभावशाली नेताओं में उनकी गिनती होती रही है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था तथा क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।…
Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अनिल कुमार वर्मा के निधन पर छोटा गोविंदपुर स्थित भारतीय भोजपुरी संघ कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञात हो कि अनिल कुमार वर्मा का 30 मई 2026 को हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री, नाती-पोते सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अनिल कुमार वर्मा सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से लंबे समय तक जुड़े रहे।…
Felicitation of Blood Donar: जमशेदपुर : प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) द्वारा अपने 25 वर्षों के सामाजिक सफर के उपलक्ष्य में रविवार को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल के नवनिर्मित प्रेक्षागृह में भव्य वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में झारखंडी संस्कृति, मानव सेवा और रक्तदान के प्रति समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अर्णव मिश्रा थे। उन्होंने टीम पीएसएफ के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाओं की सक्रियता से जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिलती है और समाज में सेवा की भावना मजबूत होती है।…
K. Durga Rao. सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुरूडीह पंचायत क्षेत्र में संचालित एक अवैध देशी शराब निर्माण केंद्र का भंडाफोड़ किया। शुक्रवार सुबह चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने लगभग 250 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त दो अस्थायी भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांड्रा थाना क्षेत्र के नया घाट एवं नया पुलिया के समीप नदी किनारे बड़े पैमाने पर अवैध देशी शराब निर्माण किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस…
K. Durga Rao, Saraikela. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने बुधवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के बुरुडीह में स्वर्णरेखा नदी पर बुरुडीह को कान्दरबेड़ा से जोड़ने वाले पुल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चम्पाई सोरेन ने कहा कि पुल निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों के लिए चांडिल और जमशेदपुर (एनएच-33) तक की यात्रा घंटों के बजाय मिनटों में पूरी हो सकेगी। इससे आम लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारिक गतिविधियों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं की उच्च शिक्षा को ध्यान में रखते हुए…
Jamshedpur. टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में श्रमिक हितों, ग्रेड रिवीजन, मैनपावर की कमी, टाउनशिप सुविधाओं समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह को दी गई श्रद्धांजलि बैठक की शुरुआत झारखंड इंटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, बेरमो के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय इंटक के पूर्व महासचिव स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि स्व. सिंह श्रमिक एकता और अधिकारों के प्रतीक थे। उन्होंने अपने संघर्ष, नेतृत्व और…
K. Durga Rao, Saraikela. कांड्रा थाना क्षेत्र में झारखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने किया। जानकारी के अनुसार, 22 मई 2026 को झारखंड ग्रामीण बैंक, कांड्रा शाखा के मैनेजर को कॉल कर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। कॉल करने वाले ने खुद को “रवि लोहार” बताते हुए कहा था कि वह सरायकेला जेल में बंद है और जमानत व वकील के खर्च के लिए पैसों की…
K. Durga Rao, Saraikela. सोनारी स्थित जॉगर्स पार्क में आयोजित “रामकृष्णा क्रिकेट लीग – सीजन 6” का रविवार को शानदार एवं रोमांचक समापन हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-5 की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-6 को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के जुझारू प्रदर्शन और दर्शकों के उत्साह ने पूरे वातावरण को रोमांच से भर दिया। समापन समारोह में मुख्य…
Jamshedpur. एयर पॉल्यूशन के खिलाफ जागरूकता और ‘वायुवीर’ अभियान में सक्रिय भूमिका के लिए झारखंड जमशेदपुर के युवा रिंकू पाल को मुंबई में राष्ट्रीय सम्मान सम्मान से पुरस्कृत किया गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट, कैसे झारखंड का एक साधारण युवा ने न केवल ये उपलब्धि हासिल की है बल्कि पर्यावरण के प्रति लोगों को सजग कर रहा है। संघर्षों के बीच पले-बढ़े बर्मामाइंस के युवा रिंकू पाल ने पूरे झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। मुंबई के साउथ मुंबई स्थित टाटा आर्ट थिएटर में आयोजित भव्य समारोह में रिंकू पाल को “यंग क्लाइमेट चैंपियन नेशनल अवार्ड 2026”…
