फॉण्ट कनवर्टर NEW

खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा

के. दुर्गा राव। सरायकेला। केंद्र सरकार के खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर झामुमो सरायकेला प्रखंड एवं नगर कमिटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। सरायकेला स्थित हरि हर होटल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व

अपनी भाषा में पढ़ें

के. दुर्गा राव। सरायकेला।

केंद्र सरकार के खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर झामुमो सरायकेला प्रखंड एवं नगर कमिटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। सरायकेला स्थित हरि हर होटल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह केंद्रीय सदस्य गणेश महाली ने की।

खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार का मुद्दा उठा

बैठक में झामुमो नेताओं ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पर विस्तार से चर्चा की। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि संशोधन के माध्यम से झारखंड के खनिज एवं प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य के हक-अधिकार को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।

नेताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा हितों की रक्षा आवश्यक है।

धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति

बैठक में सरायकेला प्रखंड परिसर में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रखंड एवं नगर क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके लिए संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूरी करने और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जानकारी देने का निर्णय लिया गया।

कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील

बैठक को संबोधित करते हुए गणेश महाली ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए झामुमो आंदोलन करेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी धरना-प्रदर्शन में सक्रिय रूप से भाग लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

ये रहे उपस्थित

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता हरि लोहार, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेंब्रम सहित झामुमो के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram